Hezbollah fires five rockets at central northern Israel

हिजबुल्लाह ने मध्य, उत्तरी इजरायल पर पांच रॉकेट दागे : सूत्र

यरूशलम। इजरायली सूत्रों ने दावा किया है कि हिजबुल्लाह ने शुक्रवार को मध्य और उत्तरी इजरायल की ओर लगभग पांच रॉकेट दागे, जिससे 53 इजरायली शहरों और समुदायों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि ज्यादातर रॉकेट को रोक दिया गया, हालांकि एक रॉकेट अपर गलीली में गिरा। सरकारी कान टीवी न्यूज ने बताया कि एक रॉकेट ने उत्तरी इजरायल के एकर शहर के उत्तर-पूर्व में एक अरब लोगों की बस्ती कफ्र यासिफ में एक घर पर गिरा। इजरायली मैगन डेविड एडोम बचाव सेवा के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह ने अब तक हमलों की पुष्टि नहीं की है। यह हमला बुधवार को पूरे उत्तरी और मध्य इजरायल में हिजबुल्लाह द्वारा लगभग 120 रॉकेट दागे जाने के दो दिन बाद हुआ। हिजबुल्लाह नेता शेख नईम कासिम ने पहले इजरायली सेना के खिलाफ जीत हासिल करने तक लड़ने की कसम खाई थी। पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास हमले के बाद इजरायली सेना ने हमास और हिजबुल्लाह के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था। इस साल सितंबर के अंत से हिजबुल्लाह और हमास के बीच संघर्ष बढ़ गया है।

×
Date : 09 November 2024 Posted By : EDITOR
हिजबुल्लाह ने मध्य, उत्तरी इजरायल पर पांच रॉकेट दागे : सूत्र
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]