Parliament proceedings disrupted on the fifth day due to uproar

संसद का शीतकालीन सत्र : हंगामे के चलते पांचवें दिन भी कार्यवाही बाधित, दोनों सदन स्थगित

नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र का आज सोमवार को पांचवां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। लोकसभा और राज्यसभा दोनों में विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया, जिसके चलते कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
शीतकालीन सत्र के दूसरे सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने गौतम अडानी समेत विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने के प्रयास में जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अडानी समूह से जुड़े मामलों और उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी की। आज लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक पेश करने की संभावना थी, लेकिन हंगामे के चलते इसे भी टालना पड़ा है। इससे पहले पिछले हफ्ते भी चारों कार्यदिवस बिना किसी प्रगति के समाप्त हो गए थे। राज्यसभा में भी हंगामें की स्थिति लोकसभा जैसी ही रही। वहां भी विपक्ष के हंगामे के चलते कोई चर्चा नहीं हो सकी और कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। गौरतलब है कि पिछले सोमवार से शुरू हुए शीतकालीन सत्र के दौरान अब तक विपक्ष और सरकार के बीच गतिरोध बना हुआ है। सत्र के पहले दिन उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली थी। इसके बाद विपक्ष के सांसद लगातार हंगामा करते देखे गए और सदन की कार्रवाही स्थगित की गई। इस सत्र में कुल 19-19 बैठकें आयोजित होनी हैं, लेकिन हंगामे और गतिरोध के चलते कामकाज पूरी तरह हो पाएगा इस पर शंका जाहिर की जा रही हैं। सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बनने तक संसदीय कार्यवाही के सामान्य रूप से चलने की संभावना कम ही नजर आती है।

×
Date : 03 December 2024 Posted By : EDITOR
संसद का शीतकालीन सत्र : हंगामे के चलते पांचवें दिन भी कार्यवाही बाधित, दोनों सदन स्थगित
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]