Hungama's new thriller Pyramid has an interesting story

हंगामा के नए थ्रिलर पिरामिड एक दिलचस्प कहानी

हंगामा के नए थ्रिलर पिरामिड एक दिलचस्प कहानी

Mumbai: भारत के सबसे बेहतरीन डिजिटल एंटरटेन्मेंट प्लैटफॉर्म में शुमार हंगामा अपनी ओरिजनल सीरीज पिरामिड के साथ दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। यह एक ऐसी कहानी है जो क्रिप्टोकरंसी की अंधेरी दुनिया और अपराध से आपको रूबरू कराएगी। इसे सिर्फ हंगामा ओटीटी पर देखा जा सकता है। इस सीरीज में राज, सस्पेंस और रोमांच है। इस कहानी में बहुत सारे रोमांचक मोड़ हैं, और हर किरदार का बहुत कुछ दांव पर भी लगा है। यह कहानी दर्शकों को पूरे समय बांधकर रखने की खूबी रखती है। इस सीरीज में हेली शाह, रोहन मेहरा, हर्षद अरोरा, करन शर्मा और कृष्णन बरेटो ने अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाया है। सीरीज की कहानी शुरू होती है जबकि पिरामिड नाम के अपनी तरह के पहले क्रिप्टोकरंसी प्लैटफॉर्म को बनाने वाले विजनरी अर्जुन बनर्जी का मर्डर हो जाता है। उनकी हत्या से पूरा देश सदमे में डूब जाता है तो कई लोग ऐसे भी होते हैं जो जिनका अकाउंट ब्लॉक हो जाता है और उन्हें समझ नहीं आता है कि ऐसे में क्या किया जाए। पत्रकार वृंदा (इस किरदार को हेली शाह ने निभाया है) इस हत्या की तह में उतरती है और वह इसके पीछे धोखाधड़ी के जाल, छिपे हुए एजेंडे और धोखे पर से पर्दा उठाने की कोशिश करती है। सच का पता लगाने जब वह निकलती है तो वह एक खतरनाक रास्ते से गुजरती है जिस पर हर कदम पर खतरा है और जो कुछ भी जैसा नजर आता है असल में वैसा है नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Gandhari Trailer: ‘तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का ट्रेलर रिलीज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Gandhari Trailer: ‘तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का ट्रेलर रिलीज Mumbai : एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी आने वाली फिल्म ‘गांधारी’ के साथ स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। नेटफ़्लिक्स ने आखिरकार इसका ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें एक मां की अपनी बेटी को बचाने की जबरदस्त लड़ाई की […]

‘Daayra’ New poster out: Kareena Kapoor Khan and Prithviraj Sukumaran set the stage for the trailer on 31st August

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘Daayra’ New poster out: Kareena Kapoor Khan and Prithviraj Sukumaran set the stage for the trailer on 31st August Mumbai: The makers of Daayra just unveiled a power-packed poster featuring Kareena Kapoor Khan and Prithviraj Sukumaran, giving audiences a closer look at the world of the much-awaited crime thriller. With […]