West Bengal West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee claims

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का दावा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दावा

बीएसएफ करा रही बांग्लादेशियों की घुसपैठ

घुसपैठ नहीं रोकी तो बीएसएफ के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दावा किया कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स बांग्लादेशी घुसपैठियों की बंगाल में घुसने में मदद करती है। इसलिए बंगाल में अशांति फैल रही है। ये सब केंद्र सरकार का एजेंडा है। उन्होंने कहा कि अगर बीएसएफ ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देना जारी रखती है, तो तृणमूल कांग्रेस उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगी। हमने कई बार केंद्र सरकार को इस बारे में बताया है। केंद्र जो भी फैसला लेगा हम उसे मानेंगे। हम केंद्र को एक विरोध पत्र भी भेजेंगे।
बनर्जी ने कहा कि बीएसएफ बॉर्डर पर अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए तैनात है लेकिन वे इस्लामपुर, सीताई और चोपड़ा बॉर्डर से बांग्लादेशियों को भारत में एंट्री की परमिशन दे रही है। बीएसएफ महिलाओं के खिलाफ भी अत्याचार कर रही है। वे घुसपैठियों को बंगाल में आने देंगे और बीएसएफ पर दोष मढ़ देंगे तो ऐसा नहीं होगा। उधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए नर्सरी बन गया है। बंगाल सरकार ने शुरू में बांग्लादेशियों के लिए लाल कालीन बिछाया और फिर ञ्जरूष्ट सांसद अभिषेक बनर्जी ने बांग्लादेशियों के नाम पर राजनीति की। यह हास्यापद है। इन लोगों को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PM मोदी की अपील – पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी की अपील – पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें हैदराबाद: पश्चिम एशिया में गहराते संकट और ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से वर्क-फ्रॉम-होम, कम तेल के इस्तेमाल, कम विदेश यात्राएं और सोने की खरीदारी […]

आईएसआई से जुड़े मध्यप्रदेश के तीन युवक गिरफ्तार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आईएसआई से जुड़े मध्यप्रदेश के तीन युवक गिरफ्तार -दिल्ली पुलिस का दावा- मंदिर, ढाबा और सैन्य कैंप की रेकी कर पाकिस्तान भेजी तस्वीरें नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने के आरोप में मध्यप्रदेश के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। […]