मेरी बच्ची भारत के गांव से होगी, उसका नाम मलाला होगा : सोमी अली
मेरी बच्ची भारत के गांव से होगी, उसका नाम मलाला होगा : सोमी अली
Mumbai: अभिनेत्री सोमी अली के मन में मां बनने की चाहत जाग गई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी घर बसाने और खुद बच्चे पैदा करने के बारे में क्यों नहीं सोचा? इसके साथ ही अभिनेत्री ने कहा कि वह एक बच्ची को गोद लेने की योजना बना रही हैं। अभिनेत्री ने साझा किया कि उन्होंने कभी घर बसाने और बच्चे पैदा करने के बारे में क्यों नहीं सोचा। सोमी ने कहा, “पहले मैं एक यंग एज में होने वाली समस्या (शादी को हल्के में लेने की समस्या) से ग्रसित थीं। फिर जब मेरे मन में मां बनने की इच्छा जागी तब ‘हिरोइन’ के सपने ने मुझे इससे दूर रखा और फिर मुझे वास्तविकता का एहसास हुआ। दरअसल, हर परीकथा की एक लाइफ होती है।”अली ने आगे कहा, “अगर वे गलतियां या दुर्घटनाएं नहीं होती, तो हम ऐसा क्यों कहते? मेरे अस्तित्व के लिए सबसे अच्छी चीज थी, नो मोर टियर्स (संगठन)। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह एक लड़के या लड़की को गोद लेने की योजना बना रही हैं, तो उन्होंने कहा, भारत से एक बच्चे को गोद लेने की योजना है।
