Now breaking discipline in IPL will cost you heavily

अब आईपीएल में अनुशासन तोड़ना पड़ेगा भारी

अब आईपीएल में अनुशासन तोड़ना पड़ेगा भारी

मुम्बई । अगले माह होने वाले आईपीएल 2025 में अनुशासन तोड़ना अब खिलाड़ियों को भारी पड़ेगा। आईपीएल प्रबंधन ने मैदान पर खिलाड़ियों के अनुशासन से जुड़े कई नियम अब पहले से अधिक सख्त कर दिए गए हैं। अब आईपीएल में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की आचार संहिता का पालन किया जाएगा। रविवार को हुई गर्वनिंग काउंसिल की बैठक में ये अहम फैसला लिया गया। इसके तहत लेवल 1,2 और 3 के उल्लंघन पर खिलाड़ियों को आईसीसी के नियमों के मुताबिक सजा दी जाएगी। पहले लीग के अपने नियम होते थे, लेकिन अब आईसीसी द्वारा निर्धारित कोड ऑफ कंडक्ट लागू किया जाएगा। आईपीएल 2025 सीजन का आगाज 21 मार्च से होगा। यानी इस दिन टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा जबकि फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। इसके अलावा जो खिलाड़ी अनुबंध के बाद भी बिना किसी वैध कारणों से नहीं खेलेंगे उनपर भी प्रतिबंध लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के लिए खराब फील्डिंग को जिम्मेदार बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के लिए खराब फील्डिंग को जिम्मेदार बताया लंदन । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में भारतीय टीम को मिली छह विकेट से हार पर निराशा जतायी […]

एक ही गलती दोहराने के कारण शतक नहीं लगा पा रहे वैभव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एक ही गलती दोहराने के कारण शतक नहीं लगा पा रहे वैभव मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पदार्पण के बाद से ही अपने शानदार प्रदर्शन से छाये हुए हैं पर लगातार एक गलती दोहराने के कारण अपना शतक पूरा नहीं कर पा रहे हैं। […]