Amazon's big decision announced to close seven warehouses

Amazon का बड़ा फैसला, सात गोदाम बंद करने का किया ऐलान, 1700 नौकरियां होंगी खत्म

Amazon का बड़ा फैसला, सात गोदाम बंद करने का किया ऐलान, 1700 नौकरियां होंगी खत्म

Mumbai: ऑनलाइन रिटेलर अमेजन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है कि वह आने वाले दो महीने में कनाडा के क्यूबेक में अपने सभी सात गोदामों को बंद कर देगा। अमेजन का कहना है कि इस फैसले के बाद लंबे समय तक उनके कस्टमर्स की बचत होगी। हालांकि, कनाडाई संघ ने अमेजन पर आरोप लगाया है कि उसने क्षेत्र में अपनी कोशिशों को रोकने के कारण गोदामों को बंद करने का निर्णय लिया है। संघ ने यह भी कहा कि उन्होंने एक गोदाम को सफलतापूर्वक संघबद्ध किया है। अमेजन के अनुसार, इस फैसले से ग्रेटर मॉन्ट्रियल क्षेत्र में लगभग 1,700 लोगों की नौकरियां प्रभावित होंगी, जिनमें से 250 कर्मचारी अस्थायी तौर पर काम कर रहे हैं।
प्रभावित कर्मचारियों को दिया था पैकेज
अमेजन की तरफ से जानकारी दी गई कि पैकेज को बांटने के लिए स्थानीय और तीसरे पक्ष की कंपनियों को नियुक्त करेगा। अमेजन की ओर से 2020 से पहले क्यूबेक में जिस बिजनेस मॉडल को फॉलो किया गया था, वो उसे फिर से इस्तेमाल करेगा। अमेजन प्रवक्ता बारबरा एग्रेट के मुताबिक, ये फैसला यूं ही नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि इस फैसले के बाद प्रभावित कर्मचारियों को एक पैकेज दिया जाएगा। इस पैकेज में सुविधाओं के बंद होने के बाद 14 हफ्ते तक का वेतन दिया जाएगा। साथ ही नौकरी प्लेसमेंट संसाधनों जैसे लाभ को भी इसमें शामिल किया गया है। एग्रेट ने कहा कि यहां पर कंपनी के संचालन की समीक्षा की गई, जिसके बाद इसे बंद करने का फैसला लिया गया।
कनाडा ने बातचीत के लिए किया था संपर्क
अमेजन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बंद की जाने वाली साइटों में एक फुलफिलमेंट सेंटर, दो शॉर्टिंग सेंटर, तीन डिलीवरी स्टेशन और एक फेसिलिटी शामिल हैं। इसे अमेजन AMXL कहता है। ये टीवी और फर्नीचर जैसे बड़े सामानों की शिपमेंट में मदद करता है। कनाडा की नई तकनीकि, विज्ञान और उद्योग मंत्री, फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उन्होंने कनाडा में अमेजन के संचालन के प्रमुख से अपनी आपत्तियों को बताने और उस पर चर्चा करने के लिए संपर्क किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

तीन गुना चॉकलेट, तीन गुना प्यार: एक ‘दिलदारी’ भरा पल – Dinshaw ice cream ने विनोद कांबली के साथ लॉन्च किया नया कैंपेन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तीन गुना चॉकलेट, तीन गुना प्यार: एक ‘दिलदारी’ भरा पल – Dinshaw ice cream ने विनोद कांबली के साथ लॉन्च किया नया कैंपेन उनकी असली जिंदगी की कहानी ने ऐड को बनाया सिर्फ प्रमोशन नहीं, बल्कि एक गहरा एहसास Mumbai: इस गर्मी, दिनशॉज भारत की सबसे पसंदीदा डेज़र्ट आदतों में […]

भारत-दक्षिण कोरिया के बीच हुए 15 समझौते, ‘चिप से शिप’ तक बड़ी डील

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत-दक्षिण कोरिया के बीच हुए 15 समझौते, ‘चिप से शिप’ तक बड़ी डील -व्यापार 50 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ली जे. म्युंग की वार्ता से संबंधों को मिली नई ऊंचाई नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जी-म्युंग […]