Fair elections and voter participation Governor Shri Patel

MP: निष्पक्ष निर्वाचन और मतदाताओं की सहभागिता, लोकतंत्र का मूलाधार : राज्यपाल श्री पटेल

निष्पक्ष निर्वाचन और मतदाताओं की सहभागिता, लोकतंत्र का मूलाधार : राज्यपाल श्री पटेल
आयोग, कम मतदान वाले केन्द्र चिन्हित कर जनजागृति के विशेष प्रयास करे
15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए पुरस्कृत
राज्यपाल ने मतदाता दिवस की दिलाई शपथ, चित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन प्रणाली और मतदाताओं की सहभागिता, लोकतंत्र का मूल आधार है। निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आयोग, कम मतदान वाले केन्द्रों को चिन्हित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने जनजागृति के विशेष प्रयास करें। राज्यपाल श्री पटेल शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।
राज्यपाल श्री पटेल ने निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी स्तर के अधिकारी-कर्मचारी और आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। नवीन मतदाताओं को ईपिक कार्ड का वितरण भी किया गया। राज्यपाल ने आयोग द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार के वीडियों संदेश का प्रसारण भी किया गया।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में महिलाओं का पंजीकरण पुरूषों की तुलना में अधिक हुआ है। यह लोकतंत्र के समावेशी स्वरूप की बढ़ती ताकत का प्रतीक है। आयोग को ऐसे मतदान केन्द्रों को चिन्हित करना चाहिए जहां विगत कई चुनाव से कम मतदान हो रहा है। ऐसे मतदान केन्द्रों में जाकर कारणों को समझें। वहां की जनता से बात करें। उन्हें लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व की जानकारी दे और मतदान प्रतिशत बढ़ाने विशेष नवाचार करें।
राज्यपाल श्री पटेल ने आयोग द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग से संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 में प्राप्त आवेदनों के 99.9 प्रतिशत ऑनलाइन निराकरण की सराहना की। राज्यपाल श्री पटेल ने इसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के प्रयासों और दूरदशिता का प्रमाण बताया और उनके प्रति आभार ज्ञापित किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 में प्रदेश के मतदाताओं विशेषकर महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं की उत्साहपूर्वक सहभागिता को अभूतपूर्व बताया। लोकतंत्र की मजबूती के योगदान प्रयासों के लिए सभी प्रदेशवासियों, मतदाताओं और निर्वाचन आयोग की पूरी टीम को बधाई भी दी।
हर पात्र मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए शुद्ध एवं पूर्ण मतदाता सूची होना आवश्यक है। तभी मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया में योगदान दे सकेंगे। इसलिए हर पात्र मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले। निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ मताधिकार का उपयोग करे। उन्होंने कहा कि यह केवल आयोग का नहीं, देश के नागरिक के रूप में हम सबका परम कर्तव्य और जवाबदारी भी है।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आयोग मतदाताओं को उम्मीदवारों की जाति, धर्म, भाषा या क्षेत्र संबंधी भ्रांतियों और भेदभाव से ऊपर उठ कर मताधिकार के उपयोग के लिए सजग करें। मतदाताओं को बताए कि हमारे संविधान ने जो अधिकार दिए है, ये तभी सार्थक होंगे, जब हम अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और योग्य और नीति परक उम्मीदवारों का निर्वाचन करेंगे। तभी हमारा देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ेगा। मतदाता भी अपनी प्रगति से गौरवान्वित होंगे।
लोकसभा निर्वाचन और मतदाता पुनरीक्षण के लिए अधिकारी हुए सम्मानित
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोक सभा निर्वाचन 2024 को सफलता पूर्वक संपन्न कराने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ श्रीमती नेहा मीना, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रतलाम श्री राजेश बाथम, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोकनगर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी को सम्मानित किया। लोकसभा निर्वाचन-2024 के स्वीप गतिविधियों में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य हेतु भोपाल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, ग्वालियर की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान को भी सम्मानित किया गया। इसी प्रकार लोकसभा निर्वाचन-2024 में उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था के लिए शिवपुरी के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर, श्योपुर के तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार जांगिड़ और पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद, भिण्ड कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक श्री असित यादव को सम्मानित किया। लोकसभा निर्वाचन संचालन 2024 में प्रदेश स्तर से कानून व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा एवं राज्य पुलिस नोडल अधिकारी श्री अंशुमान सिंह को भी सम्मानित किया।
इसी प्रकार स्वीप गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए शहडोल झोन के तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री डी.सी. सागर और आईटी इनिशिएटिव एवं स्वीप गतिविधियों का विशेष श्रेणी पुरस्कार नर्मदापुरम की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना को सम्मानित किया।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अलीराजपुर के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभय अरविन्द बेडेकर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियांशी भंवर, रायसेन के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविन्द दुबे और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष शर्मा, दतिया के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप कुमार माकिन और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती भूमिजा सक्सेना को सम्मानित किया गया।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निर्वाचक और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों में रायसेन सिलवानी के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री सौरभ मिश्रा और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री भरत सिंह मांडले, दतिया भांडेर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री संतोष तिवारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री सुनील प्रभास, शिवपुरी करेरा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री अजय शर्मा और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुश्री कल्पना शर्मा को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी.एल.ओ. मतदान केन्द्र क्रमांक 177-छाछकुआँ जिला धार के बी.एल.ओ. श्री घनश्याम चौहान, मतदान केन्द्र क्रमांक 43-मा.विद्यालय सोमारूण्डीकला जिला रतलाम के श्री तोलाराम निनामा, मतदान केन्द्र क्रमांक 223-सिद्धीखुर्द जिला सिंगरौली के श्री अरूण कुमार पनिका, मतदान केन्द्र क्रमांक 326-कुशमहांकला जिला उमरिया के श्री धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, मतदान केन्द्र क्रमांक 183- अम्बेडकर वार्ड जिला सागर के श्री जयंत कुमार विश्वकर्मा, मतदान केन्द्र क्रमांक 135-भोजपुर जिला रायसेन के श्री मनीष कीर, मतदान केन्द्र क्रमांक 81-हरदा जिला हरदा की श्रीमती सीमा सोनी और मतदान केन्द्र क्रमांक 167-दीक्षितपुरा जिला जबलपुर के श्री मनीष जैन को सम्मानित किया गया।
लोकसभा निर्वाचन 2024 संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश यादव, अनुभाग अधिकारी श्रीमती अनुकृति मिश्रा, सहायक अनुभाग अधिकारी श्रीमती सुजाता चिन्चोलकर, सहायक प्रोग्रामर श्री प्रवास जैन और प्रोग्रामर श्री विनय देशमुख को सम्मानित किया गया।
निबंध प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित
राज्यपाल श्री पटेल ने 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में चयनित शासकीय होल्कर विज्ञान महाविद्यालय इंदौर के श्री रजनीश त्रिपाठी को प्रथम, शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय, गंजबासौदा विदिशा की कु. सृष्टि तिवारी को द्वितीय और प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा के श्री मयंक विश्वकर्मा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। राज्यपाल श्री पटेल ने नवीन मतदाताओं कुशआग्रे सेन, अभिलाषा केसरिया, आकृति लुइटेल, ऋषि श्रीवास्तव और गौरव जाट को ईपिक कार्ड वितरित किए।
राज्यपाल श्री पटेल का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने पुष्प-गुच्छ से स्वागत, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। श्री सिंह ने लोकसभा निर्वाचन 2024, मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की विस्तार से जानकारी भी दी। कलेक्टर भोपाल कौशेन्द्र विक्रम सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री अभिषेक सिंह, भोपाल संभाग आयुक्त श्री संजीव सिंह, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कौल, स्टेट आईकन श्री राजीव वर्मा, श्री गोविन्द नामदेव, श्रीमती दिव्यंका त्रिपाठी दहिया, सुश्री संजना सिंह और सुश्री देशना जैन मंचासीन थे।

×
Date : 25 January 2025 Posted By : EDITOR
MP: निष्पक्ष निर्वाचन और मतदाताओं की सहभागिता, लोकतंत्र का मूलाधार : राज्यपाल श्री पटेल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : 11,500 करोड़ के निवेश से बनेगी 1,920 मेगावाट क्षमता की परियोजना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर गांधीसागर में होगा विशेष आयोजन

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : 11,500 करोड़ के निवेश से बनेगी 1,920 मेगावाट क्षमता की परियोजना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर गांधीसागर में होगा विशेष आयोजन गांधीसागर में 18 नवंबर को होगी देश की सबसे बड़ी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना पर कैबिनेट बैठक नीमच/मंदसौर। मध्यप्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं को […]

Indore catches the Aura: Diljit Dosanjh brings the city together for an unforgettable night of music and celebration

📰 Generate e-Paper Clip Indore catches the Aura: Diljit Dosanjh brings the city together for an unforgettable night of music and celebration ~ Following a spectacular sold-out opening in Delhi, Diljit Dosanjh brought his signature energy, chart-topping hits and larger-than-life production to Indore, continuing his much-awaited homecoming tour ~ ~ The tour now heads to […]