5 personalities from MP get Padma Shri award

Madhya Pradesh : एमपी की 5 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान

Madhya Pradesh : एमपी की 5 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान

गणतंत्र दिवस से पहले केंद्र सरकार ने शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित होने वाले नामों की घोषणा कर दी है।

UNN: गणतंत्र दिवस से पहले केंद्र सरकार ने शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित होने वाले नामों की घोषणा कर दी है। पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित होने वाली विभूतियों में मध्यप्रदेश की 5 विभूतियां शामिल हैं। जिन्हें पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को तीन कैटेगरी में बांटा गया है, इसमें पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्म श्री शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं।
(1) सैली होल्कर- 82 साल की सैली होल्कर को ‘होल्कर आशा के बुनकर’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होनें 300 साल पुराने माहेश्वरी हैंडलूं इंडस्ट्री को पुनर्जीवित करने में अहम योगदान दिया है।
(2) जगदीश जोशीला- 75 साल के निमादी और हिन्दी लेखक जगदीश जोशीला को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। वह पहले निमादी लेखक हैं।
(3) भेरु सिंह चौहान- भेरु सिंह चौहान को निर्गुण भजन और मालवा संस्कृति में अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
(4) बुधेंद्र कुमार जैन – बुधेन्द्र कुमार जैन को मेडिसिन के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
(5) हरचंदन सिंह भट्टी – हरचंदन सिंह भट्टी को कला के क्षेत्र में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मप्र राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन पर तेलंगाना का अदालती मामला छुपाने का लगाया था आरोप…मीनाक्षी का नामांकन रद

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मप्र राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन पर तेलंगाना का अदालती मामला छुपाने का लगाया था आरोप…मीनाक्षी का नामांकन रद फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगी कांग्रेस, विधायकों को लेकर बेंगलुरू जा रहा विमान रनवे से लौटा भोपाल । राज्यसभा चुनाव में मप्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रिटर्निंग ऑफिसर […]

Simhastha 2028: सिंहस्थ – 2028 के लिए 17 नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सिंहस्थ : 2028 के लिए 17 नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी सिंहस्थ के लिए प्रगति पर हैं 16 हजार 910 करोड़ रूपए के 148 विकास व निर्माण कार्य ओंकोरश्वर में बनेगा हेलीपेड उज्जैन सहित ओंकारेश्वर, देवास, इंदौर, खंडवा, आगर-मालवा, शाजापुर, मंदसौर और खरगोन में जारी हैं गतिविधियां मुख्यमंत्री डॉ. […]