Pakistan's new jersey for Champions Trophy 2025 launched

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की नई जर्सी हुई लॉन्च

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की नई जर्सी हुई लॉन्च

UNN: 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इस बार 8 टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी। भारतीय टीम को अपने सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल यानी दुबई में खेलने हैं। टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। इस लिहाज से मेगा इवेंट का बड़ा दावेदार भी पाकिस्तान को ही माना जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान टीम नए अवतार में दिखेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए नई जर्सी लॉन्च की है।
नई जर्सी में उतरेगी पाकिस्तान टीम
टूर्नामेंट के 11 दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 7 फरवरी को नई जर्सी लॉन्च की है। पाकिस्तान की जर्सी इस बार खास है। क्योंकि जर्सी का रंग इस बार हल्का है, जबकि पैंट का कलर गहरा है। जर्सी पर भी डार्क ग्रीन और लाइट ग्रीन का कॉम्बिनेशन दिया हुआ है। जर्सी के कॉलर और साइड में गहरा हरा रंग है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गद्दाफी स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया था। इस दौरान चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले लगभग सभी पाकिस्तानी खिलाड़ी मौजूद थे। स्टेडियम को नए सिरे से तैयार किया गया है। इस दौरान यहां नई जर्सी भी लॉन्च हुई।

 

छवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह UNN: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में अजेय रहने के साथ टॉप-8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। […]

जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल UNN: भारत ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 178 रन की बढ़त बनाई। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा टेस्ट में […]