Global Investors Summit 2025 in Bhopal gautam adani

Global Investors Summit 2025 in Bhopal : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के पहले दिन 22 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव

Global Investors Summit 2025 in Bhopal : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के पहले दिन 22 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव

अडाणी ग्रुप करेगा 2.10 लाख करोड़ का निवेश, रिन्यूएबल एनर्जी में 5.21 लाख करोड़ का निवेश

UNN: भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के पहले दिन 24 फरवरी, सोमवार को 22 लाख 50 हजार 657 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव और एमओयू हुए हैं। इससे प्रदेश में 13 लाख 43 हजार 468 रोजगार मिलेंगे। अकेले रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में 5 लाख 21 हजार 279 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव और एमओयू हुए हैं। एनएचएआई के साथ एक लाख करोड़ का एमओयू हुआ है। इससे 4010 किमी सड़क परियोजनाओं पर काम होगा। अडाणी ग्रुप 2 लाख 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज बायोफ्यूल में 60 हजार करोड़ का निवेश करेगी। हिंडाल्को ग्रुप सिंगरौली में 15 हजार करोड़ का प्लांट लगाने जा रहा है। अवादा ग्रुप ने 50 हजार करोड़ से 8000 मेगावाट का सोलर विंड पावर और बैटरी प्रोजेक्ट लगाने की इच्छा जताई। वहीं, सागर ग्रुप टेक्सटाइल सेक्टर में ढाई हजार करोड़ का निवेश करेगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमने जो कल्पना की थी, उससे ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया हमें मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]