Indore City in Madhya Pradesh Work to remove BRTS started

Indore City in Madhya Pradesh: बीआरटीएस हटाने का काम शुरू

Indore City in Madhya Pradesh: बीआरटीएस हटाने का काम शुरू

इंदौर में शुक्रवार रात 11.30 बजे से बीआरटीएस (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) को हटाने का काम शुरू हो गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद रात में नगर निगम के 50 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम जीपीओ चौराहे पर जमा हुई। पहले दिन करीब 7 घंटे शनिवार सुबह 6 बजे तक काम चला। जोन क्रमांक 11 के जोनल अधिकारी गीतेश तिवारी ने बताया कि नगर निगम की टीम ने जीपीओ से शिवाजी वाटिका की ओर करीब सौ मीटर की रैलिंग हटा दी गई। बाकी हिस्से की रैलिंग आज रात से हटाई जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि 11 किमी का बीआरटीएस हटने के बाद बीच में बॉटल नेक जैसी कोई जगह नहीं रहेगी। पूरा रोड करीब 60 मीटर चौड़ा हो जाएगा। बीच में जहां सरकारी विभागों की दीवारें हैं उन्हें हटाकर सड़क चौड़ी की जाएगी। सड़क के दोनों ओर से बसें चलाई जाएंगी।
बसों की संख्या भी बढ़ाएंगे
महापौर ने कहा कि बीआरटीएस पर बसें बंद नहीं होंगी। पूरे शहर में इंटरसिटी बसों का जाल बिछाने के लिए हम निर्णय ले चुके हैं। शहर में 900 बसें चलाई जाना हैं। केंद्र और राज्य सरकार की मदद से 500 बसों का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। 400 और बसों के लिए भी हम प्रयास कर रहे हैं।
बीआरटीएस पर जहां से स्टेशन हटाए जाएंगे उसके आसपास ही दूसरे स्टेशन भी बनाए जाएंगे। ताकि यात्री वहां से टिकट ले सकें। सड़क के दोनों ओर बस स्टैंड भी बनाएंगे। यहां से दूसरे लोक परिवहन जैसे ई रिक्शा और रिक्शा की कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी मालवा को मिली 1000 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात 972 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से होगा 72 कि.मी. लंबे नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे का उन्नयन और पुनर्निर्माण मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

दीपिका पादुकोण के फाउंडेशन और बिसलेरी ने मिलाया हाथ, छिंदवाड़ा के ग्रामीण इलाकों में बेहतर होगी मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दीपिका पादुकोण के फाउंडेशन और बिसलेरी ने मिलाया हाथ, छिंदवाड़ा के ग्रामीण इलाकों में बेहतर होगी मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल Mumbai: एक्टर दीपिका पादुकोण की संस्था ‘द लाइव लव लाफ फाउंडेशन’ (LLL) ने बिसलेरी इंटरनेशनल के साथ तीन साल की सीएसआर (CSR) पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इस साझेदारी का […]