A new health platform Charak DT is being developed at IIT Indore

Madhya Pradesh : Indore -आईआईटी इंदौर में बन रहा है नया हेल्थ प्लेटफॉर्म चरक डीटी

Madhya Pradesh : Indore -आईआईटी इंदौर में बन रहा है नया हेल्थ प्लेटफॉर्म चरक डीटी

आईआईटी के 15 स्टार्टअप्स को मिली 5 करोड़ रुपये की फंडिंग

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री जितेंद्र सिंह और सांसद श्री शंकर लालवानी ने सौंपे पत्र

इन्दौर : पैरालिसिस, उम्र या अन्य किसी कारण से चलने-फिरने में असमर्थ लोग भी चल सकेंगे। ये अनोखा वियरेबल सॉल्यूशन एक स्टार्टअप नोवा वॉक ने बनाया है जिसे आईआईटी इंदौर ने इनक्यूबेट किया है। साथ ही किसी भी भाषा में डॉक्टर से बात करने के लिए एआई बेस्ड सॉल्यूशन भी बनाया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में अल्ट्रासाउंड रोबोट की मदद से सोनोग्राफी करना आसान हो गया है और सुटकेस में आ जाने वाली पोर्टेबल ब्लड टेस्टिंग यूनिट भी अब मौजूद है।
दिल्ली के हैबिटेट सेंटर में ऐसे 15 स्टार्टअप को फंडिंग दी गई जो हेल्थ केयर सेक्टर में अनूठे प्रयास कर रहे हैं। साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री श्री जितेंद्र सिंह एवं इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में स्टार्टअप्स को फंडिंग का लेटर दिया। 15 स्टार्टअप्स को 5 करोड़ रुपये की फंडिंग दी गई है और ये राशि प्रत्येक स्टार्टअप के लिए बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की जा सकती है। इन 15 में से कुछ स्टार्टअप आईआईटी के प्रोफेसर्स ने शुरू किए हैं तो कुछ भोपाल एम्स के डॉक्टर्स ने बनाए हैं, वहीं कुछ स्टार्टअप्स डॉक्टर और इंजीनियर्स ने मिलकर बनाए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अब डॉक्टर्स, इंजीनियर का काम कर रहे हैं और कई इंजीनियर, डॉक्टर के मेडिकल क्षेत्र में काम कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी की मदद से यह संभव हुआ है और नई शिक्षा नीति 2020 के कारण बहुत जल्द छात्र विभिन्न विषयों का अध्ययन कर सकेंगे। वहीं इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री श्री जितेंद्र सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि आईआईटी इंदौर ने ऐसे स्टार्टअप्स की मदद की है जो हेल्थ केयर के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम कर रहे हैं। आज से 10-20 साल पहले जिन बीमारियों का इलाज असंभव लगता था वह आज स्टार्टअप्स ने संभव कर दिखाया है। इन स्टार्टअप्स की मदद से ग्रामीण क्षेत्र में भी उच्च स्तरीय हेल्थ केयर सुविधा पहुंचना संभव है। इस अवसर पर डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सेक्रेटरी श्री अभय करंदीकर, आईआईटी इंदौर के डायरेक्टर प्रोफेसर सुहास जोशी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री के अंतर्गत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी की हेड डॉ. एकता कपूर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर मजबूत कदम महूगांव को विकास की सौगात: 85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा भगोरिया राष्ट्रीय पर्व का निर्णय और संतुलित विकास […]

MP: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव….देश के अपमान के लिए माफी मांगें राहुल गांधी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव..देश के अपमान के लिए माफी मांगें राहुल गांधी ये सब कुछ कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी के अंदर की हताशा को दिखाता नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद भारत मंडपम में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं […]