The film Chhaava crossed the 500 crore mark

फिल्म ‘छावा’ (Chhaava ) ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म ‘छावा’ (Chhaava ) ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

Mumbai: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद मजबूत पकड़ बनाई हुई है। फिल्म जबसे रिलीज हुई है, तबसे ही कमाल की कमाई कर रही है। विक्की की इस फिल्म ने 500 करोड़ के बड़े आंकड़े का पार कर लिया है और ऐसा करने वाली ये 2025 की अब तक की पहली फिल्म बन गई है। अब सवाल ये है कि क्या विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? दरअसल, विक्की कौशल की इस फिल्म ने एक्टर ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ‘छावा’ अभी भी रुकेगी नहीं और ये शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को टक्कर दे सकती है। फिल्म ‘जवान’ के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने टोटल 733.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी और विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ 502.7 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
फिल्म ‘छावा’ को अब एसआरके की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 230.9 करोड़ रुपये और कमाने हैं। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि क्या ‘छावा’ इस रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं? अब इसका पता तो आने वाले समय में ही लगेगा। इसके साथ ही अगर ‘छावा’ की अब तक की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 225.28 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Instagram will load in the frontend.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

“If I Feel I Have Not Got Her Blessings, The Show Doesn’t Work”: Shaan Opens Up About His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“If I Feel I Have Not Got Her Blessings, The Show Doesn’t Work”: Shaan Opens Up About His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series Shaan Speaks on Faith, Rituals, and Remembering His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series Mumbai :  Komal Nahta, […]

चार साहसी नायक, एक लक्ष्य, आज़ाद भारत: प्राइम वीडियो ने जारी किया द रिवोल्यूशनरीज का जोश और रोमांच से भरपूर ट्रेलर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चार साहसी नायक, एक लक्ष्य, आज़ाद भारत: प्राइम वीडियो ने जारी किया द रिवोल्यूशनरीज का जोश और रोमांच से भरपूर ट्रेलर Fetching content Mumbai: एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस, प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ ‘द रिवोल्यूशनरीज़’ का ट्रेलर जारी किया। इससे […]