Union Minister Kiren Rijiju called Salman Khan an inspiration

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सलमान खान को बताया इंस्पिरेशन, कही खास बात

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सलमान खान को बताया इंस्पिरेशन, कही खास बात..

Mumbai: सलमान खान सिर्फ भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि फिटनेस आइकॉन भी हैं, जो अपनी डेडिकेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से लाखों लोगों को इंस्पायर कर रहे हैं। उनकी पहचान सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं, बल्कि आज की जेनरेशन के लिए फिटनेस मोटिवेशन भी हैं। खुद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी माना कि सलमान युवाओं के लिए फिटनेस की एक बड़ी मिसाल हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि कैसे वो और सलमान खान एक-दूसरे को फिटनेस, अनुशासन और मेहनत के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सलमान का आभार जताते हुए कहा, “मैं सलमान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को प्रमोट किया। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में मेरे साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स और साइक्लिंग को भी बढ़ावा दिया, यहां तक कि अपने शूटिंग कमिटमेंट्स छोड़कर सिर्फ मेरे लिए आए। उनकी दरियादिली की कोई हद नहीं है।”
जब रिजिजू से पूछा गया कि क्या उन्होंने सलमान से कोई फिटनेस सीक्रेट सीखा, तो उन्होंने बड़ी सादगी से जवाब दिया, “मैं सलमान से मिलने से पहले ही फिट था। नहीं, हम एक-दूसरे से सीखते नहीं, बल्कि एक-दूसरे को इंस्पायर करते हैं।”
सलमान खान सिर्फ फिटनेस आइकॉन ही नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए मोटिवेशन भी हैं। वो ना सिर्फ लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि अपनी दमदार फिजीक और स्क्रीन प्रेजेंस से भी फैन्स को हैरान कर देते हैं। उनकी फिटनेस का असर सिर्फ जिम तक नहीं, बल्कि हर जगह दिखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

“If I Feel I Have Not Got Her Blessings, The Show Doesn’t Work”: Shaan Opens Up About His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“If I Feel I Have Not Got Her Blessings, The Show Doesn’t Work”: Shaan Opens Up About His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series Shaan Speaks on Faith, Rituals, and Remembering His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series Mumbai :  Komal Nahta, […]

चार साहसी नायक, एक लक्ष्य, आज़ाद भारत: प्राइम वीडियो ने जारी किया द रिवोल्यूशनरीज का जोश और रोमांच से भरपूर ट्रेलर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चार साहसी नायक, एक लक्ष्य, आज़ाद भारत: प्राइम वीडियो ने जारी किया द रिवोल्यूशनरीज का जोश और रोमांच से भरपूर ट्रेलर Fetching content Mumbai: एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस, प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ ‘द रिवोल्यूशनरीज़’ का ट्रेलर जारी किया। इससे […]