Dr. Yadav extends greetings on International Womens Day

Madhya Pradesh: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएँ

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएँ

महिलाओं ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, कार्यालय और मीडिया प्रबंधन की कमान

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि भारत की संस्कृति माँ और बहन प्रधान है, इसी का प्रभाव है कि हमारे देश का नाम भारत “माता” से जोड़कर लिया जाता है। महिलाओं और बहनों की जिंदगी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि नारी सशक्तिकरण में मध्यप्रदेश देश में आदर्श राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर मीडिया के लिए जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री निवास में सुरक्षा सहित समस्त व्यवस्थाएं संभाल रही महिला अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुरक्षा की जिम्मेदारी सुश्री बिट्टू शर्मा के पास थी, वहीं मुख्यमंत्री का वाहन इंस्पेक्टर सुश्री इरशाद अली चला रही थीं, कारकेड के वाहनों की जिम्मेदारी सुश्री सपना सहित अन्य महिला चालकों पर थी। ओएसडी का दायित्व अंडर सेक्रेटरी सुश्री श्रीलेखा क्षोत्रीय निभा रही थीं और प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी श्रीमती बिंदु सुनील और श्रीमती सोनिया परिहार के पास रही। फोटोग्राफी की जिम्मेदारी सुश्री जिया श्रीवास्तव, कृति मानिक पुरी, असमा नकवी और आकांक्षा मीणा ने निभाई। कारकेड की पायलेट निरीक्षक रेणू मुरार थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन • 12 से 21 जून तक एशियाई व्यंजनों की खास पेशकश, लाइव काउंटर्स होंगे आकर्षण इंदौर : अगर एक ही शाम में थाईलैंड की ताज़गी, वियतनाम की सादगी, चीन के पारंपरिक स्वाद और जापानी व्यंजनों […]

मप्र राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन पर तेलंगाना का अदालती मामला छुपाने का लगाया था आरोप…मीनाक्षी का नामांकन रद

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मप्र राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन पर तेलंगाना का अदालती मामला छुपाने का लगाया था आरोप…मीनाक्षी का नामांकन रद फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगी कांग्रेस, विधायकों को लेकर बेंगलुरू जा रहा विमान रनवे से लौटा भोपाल । राज्यसभा चुनाव में मप्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रिटर्निंग ऑफिसर […]