PM Narendra Modi honoured with Mauritius' highest award

PM नरेंद्र मोदी मॉरीशस के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित

पीएम नरेंद्र मोदी मॉरीशस के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित, कहा-यह भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक रिश्तों का सम्मान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मॉरीशस यात्रा पर गए हुए हैं। मॉरीशस पहुंचने पर जहां एक ओर पीएम का बहुत ही जबर्दस्त स्वागत किया गया वहीं मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने मोदी को उनके देश के सर्वोच्च पुरस्कार ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ से भी सम्मानित किया। इस सम्मान को पाने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने इस सम्मान के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा, मॉरीशस की जनता और सरकार ने मुझे अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का फैसला किया है। मैं इस फैसले को बहुत सम्मान के साथ स्वीकार करता हूं। यह सिर्फ मेरे लिए सम्मान नहीं है, यह भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान है।
पोर्ट लुइस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बोले, जब 10 साल पहले आज की ही तारीख को मैं मॉरीशस आया था उस साल होली एक हफ्ते पहले बीत चुकी थी। तब मैं भारत से भगवा की उमंग अपने साथ लेकर आया था। इस बार मॉरीशस से होली के रंग अपने साथ लेकर भारत जाऊंगा। मोदी ने कहा, जब भी मैं मॉरीशस आता हूं, तो मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपनों के बीच ही तो आया हूं। यहां की हवा, मिट्टी और पानी में अपनेपन का एहसास है। गीत गवाई में, ढोलक की थाप में, दाल-पूरी में, कुच्चा में भारत की खुशबू है। यह स्वाभाविक भी है क्योंकि मॉरीशस की मिट्टी में कितने ही हिंदुस्तानियों का, हमारे पुरखों का खून, पसीना मिला हुआ है। हम सब एक परिवार ही तो हैं। इस भावना के साथ मैं प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम, उनके कैबिनेट सहयोगियों और यहां मौजूद सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब कटक। कटक के बारबाटी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान फ्लड लाइट अचानक से बंद हो जाने की घटना सामने आई। इस मामले को लेकर अब […]

PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM), डीपफेस कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गंभीर चूक को लेकर खेद […]