Arvind Kejriwal Sonipat court next hearing on May 31

सोनीपत कोर्ट में पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल, अगली सुनवाई 31 मई को

सोनीपत कोर्ट में पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल, अगली सुनवाई 31 मई को

सोनीपत। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी के पानी में हरियाणा की ओर से जहर मिलाने का आरोप लगाया था, जिससे हरियाणा में राजनीतिक हंगामा मच गया था। इसके बाद, कई जिलों में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। सोनीपत में भी नहर विभाग के अभियंता आशीष कुमार ने एक मामला दर्ज कराया था। सोनीपत कोर्ट ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल को पेश होने के आदेश जारी किए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुए। सोनीपत कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 31 मई तय की है।
अरविंद केजरीवाल के वकील ने गुरुवार को अदालत में जिरह की। उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई के लिए विशेष कोर्ट की आवश्यकता है। सोनीपत न्यायालय में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि वह हमेशा न्यायालय की अवमानना करते आए हैं और भ्रष्टाचार के मामलों में वह पहले भी जेल जा चुके हैं। केजरीवाल का यह रवैया न्यायपालिका के प्रति असम्मान से भरा हुआ है। उन्हें कानून का पालन करना चाहिए।
दिल्ली चुनाव के दौरान जब केजरीवाल ने यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा तय सीमा से काफी ज्यादा होने का आरोप लगाया था, तो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पीकर यह साबित करने की कोशिश की थी कि आप नेता के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। जवाब में केजरीवाल ने सीएम सैनी पर यमुना का पानी पीने के “ढोंग करने” का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत भारत की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर #SumanKalyanpur का रविवार शाम को निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन ने लाखों संगीत प्रेमियों को भावुक कर दिया है। अपने […]

उत्तराखंड में मौसम का कहर: केदारनाथ में तीन की मौत, चारधाम यात्रा ठप

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उत्तराखंड में मौसम का कहर: केदारनाथ में तीन की मौत, चारधाम यात्रा ठप देहरादून । उत्तराखंड में रविवार को मौसम बेहद बिगड़ गया, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेशभर में आपदा जैसी स्थिति की पुष्टि की है। सबसे दर्दनाक खबर […]