Now new revelations in Saurabh murder case

मेरठ सौरभ हत्याकांड: सौरभ हत्याकांड में अब नए-नए खुलासे

मेरठ सौरभ हत्याकांड: सौरभ हत्याकांड में अब नए-नए खुलासे

मुस्कान-साहिल को पुलिस शिमला लेकर जाएगी , हत्या करके शिमला में होली मनाई

UP: यूपी के मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ हत्याकांड में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि वारदात के बाद जो मां आरोपी मुस्कान को थाने लेकर गई थी और उसे फांसी देने की मांग कर रही थी, वह मुस्कान की सौतेली मां है। उसके पिता ने मुस्कान की मां की मौत के बाद उसकी मौसी कविता रस्तोगी से शादी की है।
आरोपी साहिल की मां की मौत करीब 16 साल पहले हो चुकी है। उसके पिता नीरज ने भी दूसरी शादी कर ली है। सौतेली मां से साहिल की नहीं बनती थी। इसलिए वह नानी के साथ रहता था। उसकी सौतेली मां नोएडा में रहती है।
सौरभ के 4 टुकड़े करने के बाद मुस्कान और साहिल ने 15 दिन के लिए मेरठ से टैक्सी बुक की। इससे दोनों मेरठ से शिमला, मनाली और कसौल गए। पुलिस दोनों आरोपियों और टैक्सी चालक को लेकर जल्द उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जाएगी। जहां-जहां साहिल और मुस्कान रुके थे, वहां जांच करेगी और लोगों से पूछताछ करेगी।
इस बीच, मुस्कान के कुछ विजुअल भी सामने आए हैं, जिनमें वह साहिल के साथ होली खेलती हुई दिख रही है। पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो शिमला का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बाढ़ प्रभावित नेपाल के लिए वर्ल्ड बैंक ने भी किया मदद का एलान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बाढ़ प्रभावित नेपाल के लिए वर्ल्ड बैंक ने भी किया मदद का एलान UNN: बाढ़ से प्रभावित नेपाल के लिए वर्ल्ड बैंक ने बचाव, राहत और पुनर्निमाण के लिए 25 अरब नेपाली रुपए की आपालकालीन वित्तीय सहायता देने की पेशकश की है। नेपाल के वित्त मंत्रालय के मुताबिक, बाढ़ की […]

नेपाल में बाढ़, अब तक 157 मौतें, 9 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, 19 पुल बहे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल में बाढ़, अब तक 157 मौतें, 9 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, 19 पुल बहे UNN: नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा 157 पहुंच गया है। सैकड़ों लोग लापता हैं। इनमें नेपाल सहित 25 देशों के 403 लोग हैं। सबसे ज्यादा 133 भारतीय लापता हैं। सभी […]