Mahrang Baloch the face of the Balochistan movement missing

बलूचिस्तान आंदोलन का चेहरा बनी महरंग बलूच गिरफ्तारी के बाद लापता

क्वेटा । पाकिस्तान सेना के आदेश पर बलूचिस्तान आंदोलन का चेहरा बन गई महरंग बलूच को क्वेटा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है और गिरफ्तारी के बाद से वो गायब हैं। उनकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। बलूच यकजेहती समिति (बीवायसी) की नेता महरंग बलूच बलूचिस्तान में पाकिस्तान सरकार के दमन के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शनों की आवाज हैं। उन्हें उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वो बलूच समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ धरना प्रदर्शन में हिस्सा ले रही थीं।
महरंग उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब बलूचिस्तान में बलूचों की होने वाली हत्याएं और उन्हें गायब किए जाने के खिलाफ दिसंबर 2023 में उन्होंने प्रदर्शन किया था। उस दौरान उन्होंने लॉन्ग मार्च निकाला था, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। महरंग बलूच ने अपने प्रदर्शन के दौरान बलूचिस्तान के तुर्बत से इस्लामाबाद तक 1600 किलोमीटर तक का मार्च निकाला था, जिसमें हजारों बलूच महिलाओं और बलूच के लोगों ने हिस्सा लिया था। वह पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी सरकार के क्रूर शासन के खिलाफ विरोध कर रही थीं। लेकिन अब सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या महरंग बलूच वापस लौट पाएंगी। क्योंकि पाकिस्तानी सेना हजारों बलूचों को ऐसी ही गिरफ्तार करने के बाद गायब कर चुकी है।
महरंग बलूच क्या जिंदा लौट पाएंगी, ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि उनके पिता को भी पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने ऐसे ही गिरफ्तार किया था और बाद में उनकी हत्या कर दी थी। बलूचिस्तान में सैकड़ों युवाओं को ऐसे ही गिरफ्तार करने के बाद पाकिस्तानी सेना ने हत्या कर दी है। उनके भाई को भी गिरफ्तार किया गया था और खतरनाक टॉर्चर किया गया था। महरंग बलूच का कहना था कि बलूचिस्तान में आतंकवाद की वजह पाकिस्तान की सेना है, जिसने हजारों युवाओं को मार डाला है, जिसके खिलाफ बलूचों का गुस्सा फूट पड़ा। महरंग बलूच बलूचों के गुस्से को जायज मानती हैं और उनकी मांग रही है कि पाकिस्तान की सेना, गायब बलूच युवाओं को रिहा करे। पाकिस्तान की सेना बलूच युवाओं को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें आतंकवादी ठहराकर उनकी हत्या कर देती है। महरंग बलूच को लोगों का जबरदस्त समर्थन है, जिससे पाकिस्तान की सरकार परेशान हुई है। पाकिस्तान की सरकार महरंग बलूच के खिलाफ एक्शन लेने से अभी तक बचती रही है, लेकिन अब जब बलूचिस्तान में स्थिति विस्फोटक हो चुकी है और लग रहा है कि स्थिति पाकिस्तान सरकार के हाथों से निकल रही है, तो पाकिस्तान की सेना कुछ भी कर सकती है।

×
Date : 24 March 2025 Posted By : EDITOR
बलूचिस्तान आंदोलन का चेहरा बनी महरंग बलूच गिरफ्तारी के बाद लापता
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]