Aamir Khan launches YouTube channel Aamir Khan Talkies

Aamir Khan launches : आमिर खान ने लॉन्च किया ‘आमिर खान टॉकीज’ (Talkies) यूट्यूब चैनल -YouTube channel

Aamir Khan launches : आमिर खान ने लॉन्च किया ‘आमिर खान टॉकीज’ (Talkies) यूट्यूब चैनल -YouTube channel

Mumbai: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 30 साल के कैरियर में अपनी फिल्मों से हमेशा लोगों का दिल जीता है। शानदार एक्टिंग के अलावा, प्रोड्यूसर के तौर पर भी उन्होंने आमिर खान प्रोडक्शंस के जरिए कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जो सिनेमा की दुनिया में नया मुकाम बना चुकी हैं। अब आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस का यूट्यूब चैनल “आमिर खान टॉकीज” (Aamir Khan Talkies) लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह चैनल खासकर उन लोगों के लिए है, जो फिल्मों की दुनिया को करीब से जानना चाहते हैं। यहां पर्दे के पीछे की अनदेखी कहानियां, शूटिंग के मजेदार किस्से और फिल्मों को लेकर गहरी चर्चाएं देखने को मिलेंगी। मूवी लवर के लिए ये चैनल किसी तोहफे से कम नहीं होने वाला।

अपने यूट्यूब चैनल की घोषणा करते हुए आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक वीडियो शेयर किया और लिखा,

“सिनेमा, कहानियां और अनफिल्टर्ड मोमेंट्स! हमने ऐसी कहानियां बनाई हैं, जिन पर आप सालों तक हंसे, रोए और सोचे। अब हम आपको आमिर खान टॉकीज के जरिए सिनेमा की दुनिया में एक नए अंदाज में लेकर आ रहे हैं! 🫰🏻 यह एक ऐसी जगह होगी, जहां स्टोरीटेलिंग और रियलिटी का मिलन होगा। यहां आपको पर्दे के पीछे के अनदेखे लम्हों से लेकर उन फिल्मों पर गहरी बातचीत तक सब कुछ मिलेगा, जिन्होंने हमें बनाया है!

आमिर खान टॉकीज के वेलकम वीडियो में आमिर खान ने बताया कि वो कब से चाह रहे थे कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म बने, जहां वो अपनी फिल्मों और सिनेमा बनाने की कला पर खुलकर बात कर सकें। अब ये सपना पूरा हुआ है। ये यूट्यूब चैनल सिनेमा के पीछे की दुनिया से आपको रूबरू कराएगा। हर सीन के पीछे की सोच, डायरेक्टर का नजरिया, कहानी कहने का तरीका और फिल्म बनने की पूरी प्रक्रिया को करीब से दिखाएगा। यहां आपको पर्दे के पीछे की अनदेखी झलकियां भी देखने को मिलेंगी, जिससे पता चलेगा कि एक फिल्म कैसे बनती है और उसमें कितनी मेहनत लगती है।
इस चैनल पर सिर्फ फिल्मों के बनने की कहानी नहीं, बल्कि एक्टर्स की बातें, ग्रुप डिस्कशन और फिल्ममेकिंग पर खुलकर चर्चा भी होगी। आमिर खान प्रोडक्शंस से जुड़े कलाकार अपने अनुभव बताएंगे, जिससे फैन्स को सिनेमा के अंदर की दुनिया को और करीब से समझने का मौका मिलेगा। इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए लोग सिर्फ फिल्म बनाने की बारीकियां नहीं सीखेंगे, बल्कि इसकी कलात्मकता और तकनीकी कमाल को भी महसूस कर पाएंगे।

×
Date : 27 March 2025 Posted By : EDITOR
Aamir Khan launches : आमिर खान ने लॉन्च किया ‘आमिर खान टॉकीज’ (Talkies) यूट्यूब चैनल -YouTube channel
News Image

Aamir Khan launches : आमिर खान ने लॉन्च किया 'आमिर खान टॉकीज' (Talkies) यूट्यूब चैनल -YouTube channel

Mumbai: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 30 साल के कैरियर में अपनी फिल्मों से हमेशा लोगों का दिल जीता है। शानदार एक्टिंग के अलावा, प्रोड्यूसर के तौर पर भी उन्होंने आमिर खान प्रोडक्शंस के जरिए कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जो सिनेमा की दुनिया में नया मुकाम बना चुकी हैं। अब आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस का यूट्यूब चैनल "आमिर खान टॉकीज" (Aamir Khan Talkies) लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह चैनल खासकर उन लोगों के लिए है, जो फिल्मों की दुनिया को करीब से जानना चाहते हैं। यहां पर्दे के पीछे की अनदेखी कहानियां, शूटिंग के मजेदार किस्से और फिल्मों को लेकर गहरी चर्चाएं देखने को मिलेंगी। मूवी लवर के लिए ये चैनल किसी तोहफे से कम नहीं होने वाला।

अपने यूट्यूब चैनल की घोषणा करते हुए आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक वीडियो शेयर किया और लिखा,

"सिनेमा, कहानियां और अनफिल्टर्ड मोमेंट्स! हमने ऐसी कहानियां बनाई हैं, जिन पर आप सालों तक हंसे, रोए और सोचे। अब हम आपको आमिर खान टॉकीज के जरिए सिनेमा की दुनिया में एक नए अंदाज में लेकर आ रहे हैं! 🫰🏻 यह एक ऐसी जगह होगी, जहां स्टोरीटेलिंग और रियलिटी का मिलन होगा। यहां आपको पर्दे के पीछे के अनदेखे लम्हों से लेकर उन फिल्मों पर गहरी बातचीत तक सब कुछ मिलेगा, जिन्होंने हमें बनाया है!

आमिर खान टॉकीज के वेलकम वीडियो में आमिर खान ने बताया कि वो कब से चाह रहे थे कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म बने, जहां वो अपनी फिल्मों और सिनेमा बनाने की कला पर खुलकर बात कर सकें। अब ये सपना पूरा हुआ है। ये यूट्यूब चैनल सिनेमा के पीछे की दुनिया से आपको रूबरू कराएगा। हर सीन के पीछे की सोच, डायरेक्टर का नजरिया, कहानी कहने का तरीका और फिल्म बनने की पूरी प्रक्रिया को करीब से दिखाएगा। यहां आपको पर्दे के पीछे की अनदेखी झलकियां भी देखने को मिलेंगी, जिससे पता चलेगा कि एक फिल्म कैसे बनती है और उसमें कितनी मेहनत लगती है।
इस चैनल पर सिर्फ फिल्मों के बनने की कहानी नहीं, बल्कि एक्टर्स की बातें, ग्रुप डिस्कशन और फिल्ममेकिंग पर खुलकर चर्चा भी होगी। आमिर खान प्रोडक्शंस से जुड़े कलाकार अपने अनुभव बताएंगे, जिससे फैन्स को सिनेमा के अंदर की दुनिया को और करीब से समझने का मौका मिलेगा। इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए लोग सिर्फ फिल्म बनाने की बारीकियां नहीं सीखेंगे, बल्कि इसकी कलात्मकता और तकनीकी कमाल को भी महसूस कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर 25 कड़ियों का यह नया सीजन महाभारत के निर्णायक अध्यायों को उजागर करेगा, हर हफ्ते रिलीज होंगे नए एपिसोड Mumbai: बहुत कम ऐसी कहानियाँ हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं और आज भी […]

NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER

📰 Generate e-Paper Clip NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER Mumbai: Netflix released the official trailer, key art and new images for Unaccustomed Earth, the upcoming family drama series from John Wells Productions starring Freida Pinto coming to Netflix December 17. Inspired by Jhumpa Lahiri’s internationally beloved 2008 short story collection of the same name, […]