Devotees donated their labour to maintain the stepwell

बावड़ी को सहजने के ‍‍लिए श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

जल गंगा संवर्धन अभियान

जिले में धर्मगुरु भी बता रहें हैं जल की महत्ता

बावड़ी को सहजने के ‍‍लिए श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

इंदौर – इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी के तहत जल संरक्षण की महत्ता जन-जन तक पहुँचाने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस अभियान से धर्मगुरु भी जुड़ रहे हैं। धर्मगुरु जल की महत्ता जन-जन तक विभिन्न माध्यमों से पहुँचा रहे हैं। धर्मगुरुओं की प्रेरणा से नागरिक श्रमदान कर बावड़ी, कुँओं और तालाबों को संवार रहे हैं। इसी सिलसिले में जिले के ग्राम बरलाई जागीर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चारभुजा नाथ मंदिर सांवेर के गुरु श्री आनंदाचार्य भी विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अपने आश्रम के बटुकों के साथ पूजन-अर्चन किया। मंत्रोच्चार के साथ जल का पूजन भी किया गया। उन्होंने उपस्थित जनों को जल की महत्ता बतायी। उन्होंने कहा कि जल की एक-एक बूँद जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। हमारी धार्मिक मान्यताओं में भी जल का विशेष स्थान है। सभी मिलकर जल को सहजे। पानी की एक-एक बूँद बेकार नहीं जाने दें। उनके आव्हान पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने बरलाई जागीर की बावड़ी के लिये श्रमदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore: 10-25 हजार के सरकारी कर्ज से गुंजन बनी आत्मनिर्भर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱10-25 हजार के सरकारी कर्ज से गुंजन बनी आत्मनिर्भर, सरकारी सहयोग ने दिलाई नई पहचान इंदौर : आज के दौर में भी मात्र दस हजार से अपना अपने काम को व्यवसाय का रूप दे सकते है। गुंजन ने 10 हजार से 25 हजार रुपये का सरकारी कर्ज लेकर अपनी मेहनत […]

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति मध्यप्रदेश (परोपकारी संस्थाओं के लिए) मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति के प्रस्ताव पर उप समिति गठित रीवा, देवास और गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आउटसोर्स माध्यम से संचालित किए जाने के पायलट प्रोजेक्ट […]