Rahul Gandhi participated in the Stop Migration, Give Jobs march

राहुल गांधी पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा में हुए शामिल, फूल बरसाकर किया गया स्वागत

बेगूसराय । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में भाग लेने के लिए पटना से बेगूसराय पहुंचे हैं। दिल्ली से पटना एयरपोर्ट आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गरमजोशी से स्वागत किया, और फिर वे बेगूसराय के लिए रवाना हुए। यहां सुभाष चौक पर भारी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी में फूलों की बारिश के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ।
बेगूसराय की सड़कों पर निकली पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। इससे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने राहुल को टोपी पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया, जबकि वर्तमान अध्यक्ष राजेश राम, कन्हैया कुमार और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा अल्लावरू भी इस यात्रा में शामिल रहे। कांग्रेस इस पदयात्रा के जरिए बिहार के युवाओं के बेरोज़गारी और पलायन के मुद्दे को उठाना चाह रही है, जिसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। यहां बताते चलें कि यह दौरा राहुल गांधी का पिछले दो महीनों में तीसरा बिहार दौरा है, जिससे कांग्रेस के चुनावी तेवर और तेज़ होते दिख रहे हैं।
राहुल के दौरे पर बोले गिरिराज, घूमें-फिरें, लेकिन असर नहीं पड़ेगा
राहुल गांधी के पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा के बहाने बिहार दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बिहार आना सिर्फ भ्रम फैलाने की कवायद है और इसका कोई असर नहीं होने वाला। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में वो आएं, घूमें, भ्रम फैलाएं। लेकिन बिहार अब 2005 से पहले वाला नहीं रहा। अब यहां सड़कें, पुल, रोजगार हैं। नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार में 8 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली है और आगे 4 लाख और मिलने वाली है।
===========

×
Date : 07 April 2025 Posted By : EDITOR
राहुल गांधी पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा में हुए शामिल, फूल बरसाकर किया गया स्वागत
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]