State Press Club to organise the day Indian Journalism Festival

State Press Club, M.P. – तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन 12 अप्रैल से

State Press Club, M.P. : तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन 12 अप्रैल से

Artificial intelligence – एआई (AI) और परिवर्तन 2047 पर केन्द्रीत रहेंगे महोत्सव के 9 सत्र

इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. द्वारा 12, 13 एवं 14 अप्रैल को जाल सभागृह में भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव का 17वां वर्ष है। इस मर्तबा महोत्सव की थीम एआई और परिवर्तन 2047 रखी गई है। 72 घण्टे के इस विशिष्ठ आयोजन में प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया के 100 से अधिक पत्रकार भाग लेंगे।
मूर्धन्य सम्पादक राहुल बारपुते, राजेन्द्र माथुर, प्रभाष जोशी, माणिकचंद वाजपेयी, रमेशचंद्र अग्रवाल, अभय छजलानी एवं डॉ. वेद प्रताप वैदिक की स्मृति में आयोजित इस पत्रकारिता पर्व में छ: वैचारिक सत्र और तीन मास्टर क्लास का आयोजन होगा। महोत्सव के अंतगर्त मध्यप्रदेश के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर केन्द्रीत छायाचित्र प्रदर्शनी एवं एआई पर एकाग्र चित्रकला प्रदर्शनी ‘छवि नए युग का आयोजन भी किया गया है। महोत्सव के दौरान एआई के विभिन्न स्वरूपों पर केन्द्रीत 150 पृष्ठों की उद्देश्यपूर्ण स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी।
शनिवार 12 अप्रैल को प्रात: 11 बजे एआई की आंधी और भविष्य, दोपहर 2 बजे एआई और न्यूज रूम तथा शाम 5 बजे एआई और चुनाव परिदृश्य पर चर्चा होगी। रविवार 13 अप्रैल को प्रात: 11 बजे एआई युग में शिक्षा, दोपहर 2 बजे एआई और पॉडकास्ट और शाम 5 बजे सायबर सुरक्षा पर मंथन होगा। सोमवार 14 अप्रैल को प्रात: 11 बजे एआई और रचनात्मकता के खतरे, दोपहर 2 बजे एआई एंकरिंग और कॅरियर तथा शाम 5 बजे एआई का चिकित्सा पर असर विषय पर संवाद होगा।
महोत्सव के दौरान रविवार 13 अप्रैल को दोपहर 1 बजे और 14 अप्रैल को शाम 7 बजे सप्तऋषि सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। देश के प्रमुख प्रेस क्लब एवं मीडिया संगठनों का शिखर संवाद भी आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में स्टेट प्रेस क्लब के सदस्य, मीडिया स्टूडेंट और प्रबुद्धजन आमंत्रित है।

×
Date : 11 April 2025 Posted By : EDITOR
State Press Club, M.P. – तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन 12 अप्रैल से
News Image

State Press Club, M.P. : तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन 12 अप्रैल से

Artificial intelligence - एआई (AI) और परिवर्तन 2047 पर केन्द्रीत रहेंगे महोत्सव के 9 सत्र

इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. द्वारा 12, 13 एवं 14 अप्रैल को जाल सभागृह में भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव का 17वां वर्ष है। इस मर्तबा महोत्सव की थीम एआई और परिवर्तन 2047 रखी गई है। 72 घण्टे के इस विशिष्ठ आयोजन में प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया के 100 से अधिक पत्रकार भाग लेंगे।
मूर्धन्य सम्पादक राहुल बारपुते, राजेन्द्र माथुर, प्रभाष जोशी, माणिकचंद वाजपेयी, रमेशचंद्र अग्रवाल, अभय छजलानी एवं डॉ. वेद प्रताप वैदिक की स्मृति में आयोजित इस पत्रकारिता पर्व में छ: वैचारिक सत्र और तीन मास्टर क्लास का आयोजन होगा। महोत्सव के अंतगर्त मध्यप्रदेश के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर केन्द्रीत छायाचित्र प्रदर्शनी एवं एआई पर एकाग्र चित्रकला प्रदर्शनी 'छवि नए युग का आयोजन भी किया गया है। महोत्सव के दौरान एआई के विभिन्न स्वरूपों पर केन्द्रीत 150 पृष्ठों की उद्देश्यपूर्ण स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी।
शनिवार 12 अप्रैल को प्रात: 11 बजे एआई की आंधी और भविष्य, दोपहर 2 बजे एआई और न्यूज रूम तथा शाम 5 बजे एआई और चुनाव परिदृश्य पर चर्चा होगी। रविवार 13 अप्रैल को प्रात: 11 बजे एआई युग में शिक्षा, दोपहर 2 बजे एआई और पॉडकास्ट और शाम 5 बजे सायबर सुरक्षा पर मंथन होगा। सोमवार 14 अप्रैल को प्रात: 11 बजे एआई और रचनात्मकता के खतरे, दोपहर 2 बजे एआई एंकरिंग और कॅरियर तथा शाम 5 बजे एआई का चिकित्सा पर असर विषय पर संवाद होगा।
महोत्सव के दौरान रविवार 13 अप्रैल को दोपहर 1 बजे और 14 अप्रैल को शाम 7 बजे सप्तऋषि सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। देश के प्रमुख प्रेस क्लब एवं मीडिया संगठनों का शिखर संवाद भी आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में स्टेट प्रेस क्लब के सदस्य, मीडिया स्टूडेंट और प्रबुद्धजन आमंत्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]