Fugitive Mehul Choksi arrested in Belgium

भगोड़ा मेहुल चौकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, अब भारत लाने का रास्ता होने लगा साफ

ब्रूसेल्स। आतंकी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के बाद अब घोटालेबाज भगोड़ा मेहुल चौकसी पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। चौकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। खास बात है कि यह गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है, जब भारत सरकार की ओर से उसे प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया गया है। वह कथित तौर पर पत्नी के साथ बेल्जियम में रह रहा था।
एक अधिकारी ने बताया कि चौकसी को गिरफ्तार किया गया था और उसे जमानत मिलने में समय लगेगा। उन्होंने यह भी बताया है कि सीबीआई बेल्जियम के अधिकारियों के संपर्क में है, ताकि प्रत्यर्पण के अनुरोध पर काम किया जा सके। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि चौकसी ने बेल्जियम में रहने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था, ताकि भारत में प्रत्यर्पण से बचा जा सके। एक रिपोर्ट में कहा गया था, चौकसी ने बेल्जियम के अधिकारियों को झूठे घोषणापत्र और जाली दस्तावेज दिए थे और आवेदन प्रक्रिया में राष्ट्रीयता को गलत बताया था। उसने भारत और एंटिगुआ की नागरिकता की जानकारी नहीं दी थी।
हीरा कारोबारी चौकसी पंजाब नेशनल बैंक में हुए 13 हजार 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के फ्रॉड मामले में वांचित है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के अनुरोध पर चौकसी को गिरफ्तार किया गया है। खबर है कि उसकी पत्नी प्रीति चौकसी बेल्जियम की नागरिक है। साल 2018 में चौकसी के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी हुआ था, लेकिन नवंबर 2022 में इसे वापस ले लिया गया था। चौकसी ने आरोप लगाए थे कि भारतीय एजेंट्स ने एंटीगुआ एंड बारबुडा से उसे किडनैप किया था और 23 मई 2021 को याच के जरिए डोमिनिका ले गए थे। पीएनबी के हजारों करोड़ रुपये के घोटाले में चौकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी का नाम भी शामिल है। साल 2022 में ईडी ने मेहुल, प्रीति चौकसी और अन्य के खिलाफ तीसरी चार्जशीट दाखिल की थी। खबरें हैं कि नीरव इस समय लंदन की जेल में बंद है और वह भी भारत में प्रत्यर्पण के खिलाफ कोशिशों में जुटा हुआ है।

×
Date : 15 April 2025 Posted By : EDITOR
भगोड़ा मेहुल चौकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, अब भारत लाने का रास्ता होने लगा साफ
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]