Anurag Kashyap's comment on Brahmins causes uproar in MP

MP: अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा

अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी (MP) में हंगामा

बॉलीवुड डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज; फिल्म फुले पर बैन की मांग

इंदौर। मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ इंदौर के सामाजिक कार्यकर्ता नीरज याग्निक ने पलासिया थाने में शिकायत की है। याग्निक ने कहा कि देश में इस समय तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में वक्फ पर चर्चा चल रही है।
बंगाल के हालात किसी से छिपे नहीं है। ऐसे समय में अनुराग कश्यप की ओर से निम्न स्तरीय टिप्पणी ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई है। मुझे लगता है कि इनकी टिप्पणी देशद्रोह, राष्ट्रद्रोह और धर्मद्रोही है। जबकि ब्राह्मण तो जन्म से लेकर मृत्यु तक सारे कर्मकांडों में समग्र हिंदू समाज के साथ है। याग्निक ने कहा- मेरी भावनाएं आहत हुई हैं, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं ब्राह्मण हूं। सबसे पहले मैं एक देशभक्त भारतीय हूं। उसके बाद मैं हिंदू हूं, और ब्राह्मण उसके बाद हूं। भारतीय होने के नाते मेरी भावनाएं आहत हुई हैं।
सीएम से करेंगे मांग, एमपी में फिल्म रिलीज न होने दें
नीरज याग्निक ने कहा कि मैं सभी धर्मों और समाज से चाहूंगा कि जो ये देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं, इनके खिलाफ सभी को एक होना चाहिए। मैंने शिकायत की है। मुझे 100 प्रतिशत विश्वास है एफआईआर दर्ज हो जाएगी। हमने सीएम को भी एक कॉपी भेजी है। फिल्म ‘फुले’ को लेकर ये विवाद हुआ है। हम उनसे ये भी मांग करेंगे कि इस तरीके की वर्षों पुरानी बातों को नए तरीके से पेश करने और समाज में कुछ गलतफहमी या दंगे भड़काने की कोशिश की जाए तो ऐसी फिल्म को मध्यप्रदेश में रिलीज न होने दें। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के संज्ञान में भी ये बात लाई जाएगी।
अनुराग के पुतले को नदी में बहाया
इंदौर में श्री परशुराम सेना ने बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप के पुतले को खान नदी में बहा दिया। परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा अनुराग ने ब्राह्मणों के खिलाफ जो टिप्पणी की वो उनकी गंदी मानसिकता को दिखाती है। ऐसे व्यक्ति को गंदे नाले के पानी में डाला गया। हमने पुलिस से उनके खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
पुलिस बोली- शिकायत मिली है, तथ्यों की कर रहे जांच
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि एक लिखित आवेदन इंदौर के नीरज याग्निक ने दिया है। आवेदन में लिखा है कि फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मणों को लेकर टिप्पणी की गई है। क्या लिखा है उसे अवलोकन में लिया गया है। थाना प्रभारी को सभी तथ्यों की जांच के लिए बोला है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सभी तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – indore : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोगों में “नेशनल लोक अदालत” सम्पन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – indore : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोगों में “नेशनल लोक अदालत” सम्पन्न इंदौर : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, इंदौर क्रं.2 के अध्यक्ष श्री विकास राय द्वारा बताया गया कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च शनिवार को किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल लोक […]

Madhya Pradesh : कटनी में विकास की रफ्तार तेज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए 1000 करोड़ के कार्यों की सौगात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh : कटनी में विकास की रफ्तार तेज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए 1000 करोड़ के कार्यों की सौगात Katni: कटनी में शीघ्र खुलेगा मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी मिलेगी बिजली मुख्यमंत्री ने बरही के कृषि महोत्सव में विकास […]