Wakf Bill passed BJP counts major achievements of 3.0

वक्फ बिल पास, अब UCC की बारी, बीजेपी ने गिनाईं 3.0 की बड़ी उपलब्धियां; विपक्ष पर किया वार

वक्फ बिल पास, अब UCC की बारी, बीजेपी ने गिनाईं 3.0 की बड़ी उपलब्धियां; विपक्ष पर किया वार

नई दिल्ली: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल को मई 2025 में एक साल पूरा हो रहा है. जहां विपक्ष 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार को कमजोर बताने में जुटा है, वहीं बीजेपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इस एक साल की प्रमुख उपलब्धियों को जनता के सामने रखा है. पार्टी ने साफ तौर पर संदेश दिया है कि “मोदी 3.0” न तो धीमा है, न ही दबाव में.
‘गठबंधन कमजोर नहीं, सरकार पूरी ताकत में’
बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि मोदी सरकार का यह कार्यकाल भी पहले की तरह मजबूत और निर्णायक रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे विपक्ष के आरोपों के उलट, सरकार ने बीते 12 महीनों में कई सख्त और साहसिक कदम उठाए हैं.
मोदी 3.0 की प्रमुख उपलब्धियां
बीजेपी के अनुसार नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल. मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी—PNB घोटाले के आरोपी को बेल्जियम में पकड़ा गया. तहव्वुर राणा (26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड) को भारत प्रत्यर्पित किया गया. रॉबर्ट वाड्रा से जमीन घोटाले में ईडी की पूछताछ. वक्फ संशोधन बिल संसद से पास कराया गया. दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को जीत. अब सरकार का अगला कदम यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की दिशा में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Dubai: दुबई में MP पर बरसा निवेश, ₹53 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव, MPIDC को मिला ‘Winner Asia’ सम्मान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Dubai: दुबई में MP पर बरसा निवेश, ₹53 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव, MPIDC को मिला ‘Winner Asia’ सम्मान MP में निवेश के बंपर अवसर: सोना-हीरा खनन से ग्रीन एनर्जी तक CM डॉ. यादव ने निवेशकों को दिया बड़ा ऑफर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में निवेशकों को […]

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]