Media Delegate Registration Opens WAVES 2025 mumbai

WAVES 2025: बदल रही है मीडिया की तस्वीर, नए मॉडल के साथ तालमेल जरूरी: अश्विनी वैष्णव

The image of media is changing: बदल रही है मीडिया की तस्वीर, नए मॉडल के साथ तालमेल जरूरी: अश्विनी वैष्णव -Ashwini Vaishnav

Media Delegate Registration Opens for World Audio Visual Entertainment Summit (WAVES) 2025

Experience the Future of Entertainment at the Debut WAVES Summit, May 1-4 in Mumbai

Media Delegate Registration for WAVES Reopens for Three Days on 21, 22 and 23 April !

Registration Link: https://app.wavesindia.org/register/media.

Mumbai: सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने  मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि क्रिएटर्स की दुनिया और उनकी अर्थव्यवस्था एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। यह बातचीत मुंबई में 1 से 4 मई तक होने जा रहे पहले वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) से पहले आयोजित की गई थी। इस चर्चा में देशभर के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के करीब 20 मीडिया संगठनों ने भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि तकनीक के आने से पारंपरिक मॉडल पीछे छूट रहा है और एक नया मॉडल उभर रहा है, जिससे नई संभावनाएं भी बन रही हैं और चुनौतियां भी। उन्होंने कहा कि मीडिया की दुनिया तेजी से बदल रही है और देश के तौर पर हमें इस बदलाव के साथ सामूहिक रूप से तालमेल बिठाने की जरूरत है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अब वह समय नहीं रहा जब अच्छा कंटेंट बनाने के लिए किसी बड़े स्टूडियो की आवश्यकता होती थी। आज झारखंड या केरल के किसी दूरस्थ गांव का क्रिएटर भी बेहतरीन क्वालिटी का कंटेंट बनाकर लाखों व्यूज हासिल कर सकता है। उन्होंने बताया कि क्रिएटर्स की अर्थव्यवस्था बहुत तेज़ी से बढ़ रही है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के क्रिएटर्स के काम को सराहा है और वैश्विक मंच पर भारत की सॉफ्ट पावर को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, “WAVES का उद्देश्य मीडिया और मनोरंजन जगत के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में विकसित होना है, ठीक वैसे ही जैसे दावोस आर्थिक नीतियों के लिए एक वैश्विक मंच बन चुका है।”

मंत्री ने कहा, “हम अपने क्रिएटर्स को दुनिया से जोड़ने का एक नया रास्ता खोज रहे हैं। WAVES एक ऐसा मंच बन रहा है जो क्रिएटर्स, खरीदारों और बाजारों को जोड़ने का काम कर रहा है, ताकि रचनात्मक समाधान वैश्विक स्तर पर पहुंच सकें।” उन्होंने बताया कि इस मंच के ज़रिए कंटेंट क्रिएटर्स को अपनी रचनाएं प्रस्तुत करने और कंपनियों को गुणवत्तापूर्ण रचनात्मक कार्य खरीदने का अवसर मिल रहा है।

इस संवाद में भाग लेते हुए विभिन्न मीडिया संगठनों के प्रमुखों ने WAVES जैसे नवाचारी विचार की कल्पना करने के लिए सरकार की सराहना की, जो नीति निर्माताओं, क्रिएटर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, टेक्नोलॉजी कंपनियों और स्टार्टअप्स को एक मंच पर लाने का प्रयास है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य की मीडिया संरचना को आकार देने में सामूहिक संवाद की अहम भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि मंत्रालय सभी हितधारकों के साथ जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और WAVES 2025 की तैयारी में मीडिया संगठनों की सक्रिय भागीदारी को सराहा।

×
Date : 22 April 2025 Posted By : EDITOR
WAVES 2025: बदल रही है मीडिया की तस्वीर, नए मॉडल के साथ तालमेल जरूरी: अश्विनी वैष्णव
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बहनों को बड़ा तोहफा, 1.25 करोड़ खातों में पहुंचे 1834 करोड़ रुपये

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरात्रि के पावन पर्व पर दी बहनों को सौगात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बहनों को बड़ा तोहफा, 1.25 करोड़ खातों में पहुंचे 1834 करोड़ रुपये लाड़ली बहना योजना की 41वीं किश्त 1 करोड़ 25 लाख बहनों के खातों में 1834 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित […]