The government accepted the Pahalgam attack as a mistake

पहलगाम हमले को सरकार ने माना चूक, सर्वदलीय बैठक में बताया आगे का प्लान

पहलगाम हमले को सरकार ने माना चूक, सर्वदलीय बैठक में बताया आगे का प्लान

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने माना कि चूक हुई.

New Delhi : पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर गुरुवार को सर्वदलीय बैठक हुई. सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजनीतिक पार्टियों को ब्रीफ किया. आज की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने माना कि चूक हुई. उन्होंने कहा कि अगर कुछ नहीं हुआ होता तो हम यहां क्यों बैठे होते? ज्यादातर राजनीतिक दलों ने इंटेलिजेंस फेलियर और वहां पर प्रॉपर सुरक्षा डेप्लॉयमेंट की बात उठाई. राहुल गांधी ने भी पूछा कि उपर जहां घटना हुई वहां सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं थे? जिस पर सरकार का कहना था कि जनरली इस रूट को जून के महीने में खोला जाता है. जब अमरनाथ यात्रा शुरू होती है, क्योंकि अमरनाथ यात्रा के यात्री इस जगह पर रेस्ट करते हैं.
लेकिन इस बार लोकल टूर ऑपरेटर्स ने सरकार को बिना जानकारी दिए हुए वहां पर टूरिस्ट की बुकिंग लेनी शुरू कर दी और 20 अप्रैल से वहां पर टूरिस्ट को ले जाना शुरू कर दिया. जिस बात की जानकारी लोकल अथॉरिटीज को नहीं थी. इस वजह से वहां पर डेप्लॉयमेंट नहीं किया गया, क्योंकि इस जगह पर डेप्लॉयमेंट हर साल जून के महीने में अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले होता है.
घटना कैसे हुई और कहां चूक हुई? अधिकारियों ने दी जानकारी
सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “सभी ने इस बात पर सहमति जताई है कि भारत को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए. भारत ने पहले भी आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और आगे भी करता रहेगा. सरकार की तरफ से सर्वदलीय बैठक में इस पर चर्चा की गई है.”उन्होंने कहा कि आईबी, गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी दी कि घटना कैसे हुई और कहां चूक हुई. सभी दलों ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में वे सरकार के साथ हैं. सभी राजनीतिक दलों ने यह संदेश दिया है और सभी दलों के नेताओं ने एक स्वर में कहा है कि सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसका समर्थन करेंगे. बैठक सकारात्मक नोट पर समाप्त हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। रविवार को उसे साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के […]

MP: आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में ऐतिहासिक कदम

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में ऐतिहासिक कदम शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर मजबूत कदम महूगांव को विकास की सौगात: 85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा भगोरिया राष्ट्रीय पर्व का निर्णय और संतुलित विकास का संकल्प – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]