Chardham Yatra begins, doors of Gangotri and Yamunotri Dham

चारधाम यात्रा शुरू, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट

यात्रा मार्ग के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

नई दिल्ली । देश भर में 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। अब आगामी छह माह तक चार धाम के दर्शन आम जनता के लिए खुले रहने वाले है। इस दौरान श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कर सकते है।
बता दें कि चारधाम की यात्रा दुनिया की पवित्र यात्राओं में शुमार है। चार धाम यात्रा के सभी पवित्र स्थलों में सबसे शीर्ष पर है। ये यात्रा अलग अलग देवी देवताओं को समर्पित है। केदारनाथ धाम कुल 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। केदारनाथ धाम भगवान शिव को समर्पित है। बद्रीनाथ धाम में भगवान विष्णु का वास है। गंगोत्री धाम मां गंगा और यमुनोत्री धाम यमुना मैया को समर्पित है।
केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई तो बद्रीनाथ धाम के 4 मई को खुलेंगे
अक्षय तृतीया के साथ ही चारधाम की पवित्र यात्रा की शुरुआत होती है। गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10.30 खुले है। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट 11.50 मिनट पर खुले है। वहीं केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कपाट दो मई सुबह सात बजे और बद्रीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलने है।
यात्रा रूट 136 पार्किंग और 56 होल्डिंग एरिया बनाए
चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। चारधाम यात्रा मार्ग के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती हुई है। हाल ही में हुए पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था अधिक कड़ी और सख्त है। चारधाम की यात्रा के रुट पर 2 सुपर जोन, 7 जोन और 26 सेक्टर बांटे गए है। कुल 850 कर्मी पीएसी, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड टीम के भी तैनात हुए है।
चार धाम यात्रा को लेकर भीड़ प्रबंधन के साथ ही उत्तराखंड सरकार की ओर से ट्रैफिक कंट्रोल का भी फूलप्रूफ प्लान तैयार है। भीड़ बढ़ने पर देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, विकास नगर, हरबर्टपुर जैसे बड़े शहरों को ट्रैफिक के जाम से बचाने के लिए वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान तैयार हुआ है। डीजीपी ने बताया की पहलगाम की आतंकी घटना के बाद चारधाम की यात्रा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है। इस बार 10 कंपनी अर्धसैनिक बलों की भी तैनात की गई है। सीसीटीवी कैमरा जगह-जगह पर लगाए गए हैं। 10 हजार से ज्यादा फोर्स चार धाम यात्रा को हरिद्वार से लेकर गंगोत्री यमुनोत्री बद्रीनाथ और केदारनाथ तक नियत्रिंत करेगी। क्राउड कंट्रोल और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर खास प्लान तैयार हैं।

×
Date : 01 May 2025 Posted By : EDITOR
चारधाम यात्रा शुरू, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala

📰 Generate e-Paper Clip DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala Kolkata – In a grand ceremony held today at the National Library Auditorium, Alipore, Kolkata, well-known Bollywood and Bhojpuri film publicist and film producer Sanjay Bhushan Patiyala was honoured with the prestigious Dadasaheb Phalke Icon […]