Omar Abdullah met PM Modi for after the Pahalgam attack

पहलगाम हमले के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले उमर अब्दुल्ला

बोले – जम्मू-कश्मीर देगा हर कदम पर केंद्र को सहयोग

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली सीधी बातचीत थी। करीब 30 मिनट चली इस बैठक में हमले के बाद की सुरक्षा स्थिति, आतंकवाद के खिलाफ केंद्र की रणनीति और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के सहयोग पर विस्तृत चर्चा हुई।
नेशनल कांफ्रेंस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सीएम उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वासन दिया कि केंद्र द्वारा लिए जाने वाले किसी भी निर्णायक कदम में जम्मू-कश्मीर प्रशासन पूरी तरह से सहयोग करेगा, विशेषकर सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने के मसलों पर। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब केंद्र सरकार पाकिस्तान को लेकर कड़ा रुख अपना रही है और जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दे चुकी है।
======

×
Date : 03 May 2025 Posted By : EDITOR
पहलगाम हमले के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले उमर अब्दुल्ला
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]