Shooting of Hombale Films Kantara Chapter 1 begins

होम्बले फिल्म्स की ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग हुई शुरू!

होम्बले फिल्म्स की ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग हुई शुरू!

होम्बले फिल्म्स की कंतारा: चैप्टर 1 2025 की सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म है और 2022 की ब्लॉकबस्टर कंतारा की प्रीक्वल है!

Mumbai: 2022 में रिलीज हुई ‘कंतारा’ ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था। भारत की जड़ों से जुड़ी इस कहानी ने बिना किसी बड़े प्रमोशन के कमाल कर दिखाया और सबसे बड़ी स्लीपर हिट साबित हुई। अब इसी जबरदस्त सफलता के बाद ‘कंतारा: चैप्टर 1’ की तैयारी जोरों पर है और दर्शक इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।पोस्टर ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है और फिल्म अपने आप में भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। इसी बीच, जबरदस्त इंतजार के बीच ‘कंतारा: चैप्टर 1’ का फाइनल शूटिंग शेड्यूल शुरू हो चुका है।
‘कंतारा: चैप्टर 1’ का आखिरी शेड्यूल आज से शुरू हो गया है। शूटिंग कुंडापुरा से करीब 20 किलोमीटर दूर हो रही है। ये फिल्म अपने फाइनल स्टेज में है और जल्द ही इससे जुड़े और अपडेट्स भी सामने आएंगे।
होम्बले फिल्म्स ने 2022 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ‘कंतारा: चैप्टर 1’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनाने के लिए जोरदार मेहनत की जा रही है। इसके लिए मेकर्स ने एक भव्य युद्ध सीन तैयार किया है, जिसे नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट्स की टीम ने मिलकर तैयार किया है। इस सीक्वेंस के लिए 500 से ज्यादा ट्रेन्ड फाइटर्स को हायर किया गया है, जिन्होंने अब तक का सबसे अलग और धमाकेदार एक्शन सीन तैयार किया है। इस पावर-पैक्ड सीक्वेंस में 3000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े सीक्वेंसेज़ में से एक बनाता है।
इतने बड़े सीन के लिए जबरदस्त तैयारी की जरूरत थी, इसलिए एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने 3 महीने तक घुड़सवारी, कलारीपयट्टू और तलवारबाजी की खास ट्रेनिंग ली। ऋषभ ने इस दमदार वॉर सीक्वेंस को परफेक्ट बनाने के लिए अपना पूरा दमखम लगा दिया है। इस बड़े सीन के लिए मेकर्स ने कर्नाटक के पहाड़ों में एक खास असली लोकेशन चुनी। करीब 25 एकड़ में फैले इस गांव में होम्बले फिल्म्स ने करीब 45-50 दिन तक शूटिंग की। अपनी बेहतरीन कहानी, शानदार विज़ुअल्स और दिल से दी गई परफॉर्मेंस के साथ कंतारा ने भारतीय सरहदों से भी बाहर के दर्शकों से भी खूब जुड़ाव बनाया। इसकी लोक परंपराओं की सच्ची झलक और बेहतरीन कहानी ने इसे एक बड़ी हिट बना दिया, जिससे फिल्म ने दुनिया भर में एक मजबूत फैनबेस बना लिया है। असल में, कंतारा: चैप्टर 1 के साथ फिल्म का स्तर और भी ऊंचा जाने वाला है, जो दर्शकों को एक और ज़्यादा दिलचस्प सिनेमा का अनुभव देगा। अब, होम्बले फिल्म्स की कंतारा: चैप्टर 1, 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली है।

×
Date : 08 May 2025 Posted By : EDITOR
होम्बले फिल्म्स की ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग हुई शुरू!
News Image

होम्बले फिल्म्स की 'कंतारा: चैप्टर 1' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग हुई शुरू!

होम्बले फिल्म्स की कंतारा: चैप्टर 1 2025 की सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म है और 2022 की ब्लॉकबस्टर कंतारा की प्रीक्वल है!

Mumbai: 2022 में रिलीज हुई 'कंतारा' ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था। भारत की जड़ों से जुड़ी इस कहानी ने बिना किसी बड़े प्रमोशन के कमाल कर दिखाया और सबसे बड़ी स्लीपर हिट साबित हुई। अब इसी जबरदस्त सफलता के बाद 'कंतारा: चैप्टर 1' की तैयारी जोरों पर है और दर्शक इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।पोस्टर ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है और फिल्म अपने आप में भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। इसी बीच, जबरदस्त इंतजार के बीच 'कंतारा: चैप्टर 1' का फाइनल शूटिंग शेड्यूल शुरू हो चुका है।
'कंतारा: चैप्टर 1' का आखिरी शेड्यूल आज से शुरू हो गया है। शूटिंग कुंडापुरा से करीब 20 किलोमीटर दूर हो रही है। ये फिल्म अपने फाइनल स्टेज में है और जल्द ही इससे जुड़े और अपडेट्स भी सामने आएंगे।
होम्बले फिल्म्स ने 2022 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'कंतारा: चैप्टर 1' को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनाने के लिए जोरदार मेहनत की जा रही है। इसके लिए मेकर्स ने एक भव्य युद्ध सीन तैयार किया है, जिसे नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट्स की टीम ने मिलकर तैयार किया है। इस सीक्वेंस के लिए 500 से ज्यादा ट्रेन्ड फाइटर्स को हायर किया गया है, जिन्होंने अब तक का सबसे अलग और धमाकेदार एक्शन सीन तैयार किया है। इस पावर-पैक्ड सीक्वेंस में 3000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े सीक्वेंसेज़ में से एक बनाता है।
इतने बड़े सीन के लिए जबरदस्त तैयारी की जरूरत थी, इसलिए एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने 3 महीने तक घुड़सवारी, कलारीपयट्टू और तलवारबाजी की खास ट्रेनिंग ली। ऋषभ ने इस दमदार वॉर सीक्वेंस को परफेक्ट बनाने के लिए अपना पूरा दमखम लगा दिया है। इस बड़े सीन के लिए मेकर्स ने कर्नाटक के पहाड़ों में एक खास असली लोकेशन चुनी। करीब 25 एकड़ में फैले इस गांव में होम्बले फिल्म्स ने करीब 45-50 दिन तक शूटिंग की। अपनी बेहतरीन कहानी, शानदार विज़ुअल्स और दिल से दी गई परफॉर्मेंस के साथ कंतारा ने भारतीय सरहदों से भी बाहर के दर्शकों से भी खूब जुड़ाव बनाया। इसकी लोक परंपराओं की सच्ची झलक और बेहतरीन कहानी ने इसे एक बड़ी हिट बना दिया, जिससे फिल्म ने दुनिया भर में एक मजबूत फैनबेस बना लिया है। असल में, कंतारा: चैप्टर 1 के साथ फिल्म का स्तर और भी ऊंचा जाने वाला है, जो दर्शकों को एक और ज़्यादा दिलचस्प सिनेमा का अनुभव देगा। अब, होम्बले फिल्म्स की कंतारा: चैप्टर 1, 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Excel Entertainment Celebrates 6 Years of Mirzapur Season 2 as the Franchise Continues to Rule Pop Culture

📰 Generate e-Paper Clip Excel Entertainment Celebrates 6 Years of Mirzapur Season 2 as the Franchise Continues to Rule Pop Culture 6 Years of Mirzapur Season 2: Ritesh Sidhwani & Farhan Akhtar’s Excel Entertainment Shares Special Video to Mark the Milestone As Ritesh Sidhwani and Farhan Akhtar’s Mirzapur Season 2 completes six years, the makers […]