Canada PM Mark Carney reshuffles cabinet

कनाडाः PM मार्क कार्नी ने किया मंत्रिमंडल में फेरबदल, 28 मंत्री और 10 राज्य सचिव शामिल

कनाडाः PM मार्क कार्नी ने किया मंत्रिमंडल में फेरबदल, 28 मंत्री और 10 राज्य सचिव शामिल

UNN: कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मंगलवार को एक बिल्कुल नई और बदली हुई कैबिनेट की घोषणा की, जो देश में बदलाव की मांग को देखते हुए तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि यह टीम कनाडा को एक “नई दिशा” में ले जाने के लिए तैयार की गई है। प्रधानमंत्री कार्नी की नई टीम में 28 कैबिनेट मंत्री और 10 सेक्रेटरी ऑफ स्टेट (राज्य सचिव) शामिल हैं। ये सभी मंत्री कनाडा के अलग-अलग प्रांतों और उत्तरी इलाकों से हैं, ताकि पूरे देश का प्रतिनिधित्व हो सके।
कार्नी ने कहा, “हमारी सरकार बदलाव के जनादेश को पूरी ताकत और तेजी से लागू करेगी। हमें अमेरिका के साथ चल रहे संकट को हल करना है और साथ ही देश की अर्थव्यवस्था की वास्तविक चुनौतियों का सामना करना है।”
बड़ी फेरबदल: 24 नए चेहरे
नई कैबिनेट में 24 ऐसे लोग शामिल किए गए हैं जो पहले कभी मंत्री नहीं रहे, जिनमें से 13 अप्रैल में हुए चुनावों में पहली बार सांसद बने हैं। कुछ अनुभवी नेता भी मौजूद हैं, लेकिन ज़्यादातर मंत्री पहली बार कैबिनेट में शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पूर्वी अफगानिस्तान में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ से 20 लोगों की मौत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पूर्वी अफगानिस्तान में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ से 20 लोगों की मौत – 100 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी काबुल । भारतीय उपमहाद्वीप में इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। भारत और चीन के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त […]

चंपत भूमिका पर फैसला होगा जल्द, गवाह या सह-आरोपी बनने पर सस्पेंस

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चंपत भूमिका पर फैसला होगा जल्द, गवाह या सह-आरोपी बनने पर सस्पेंस – राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला अयोध्या। श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के खुलासे के बाद ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय की भूमिका अब जांच के निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। […]