Nose cone of the flight broke IndiGo issued a statement

टूटी फ्लाइट की Nose Cone? इंडिगो ने जारी किया बयान, 227 यात्री थे सवार

टूटी फ्लाइट की Nose Cone? इंडिगो ने जारी किया बयान, 227 यात्री थे सवार

नई दिल्ली : तेज तूफान के बीच इंडिगो फ्लाइट की Nose Cone टूटने और इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर इंडिगो की तरफ से बयान आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 को रास्ते में अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा। फ्लाइट और केबिन क्रू ने स्थापित प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतारा गया। विमान के आगमन के बाद हवाई अड्डे की टीम ने ग्राहकों की भलाई और आराम को प्राथमिकता देते हुए उनकी देखभाल की। आवश्यक निरीक्षण और रखरखाव के बाद विमान को छोड़ दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि घटना के समय जहाज में 227 यात्री सवार थे।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
यात्रियों के मुताबिक, विमान में उस समय अचानक तेज झटके महसूस हुए, जब वह खराब मौसम के बीच से गुजर रहा था। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में यात्रियों के बीच घबराहट और अस्थिरता की स्थिति देखी जा सकती है। इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि विमान को तकनीकी जांच के लिए अस्थायी रूप से उड़ान से हटा लिया गया है और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट छात्र इजराइली सरकार के साथ गूगल के कॉन्ट्रेक्ट का कर रहे थे विरोध वाशिंगटन । अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कार्यक्रम में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपना भाषण शुरू करने वाले थे कि […]

राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत फ्रांस के बाद स्लोवाकिया पहुंचे प्रधानमंत्री ब्रातिस्लावा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस का अपना सफल दौरा पूरा करने के बाद अब स्लोवाकिया पहुंच गए हैं। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में भारतीय प्रधानमंत्री का बेहद भव्य और शानदार स्वागत […]