raju kalakar dil pe chalai churiya song release trending

Trending Song Dil Pe Chalai Churiya : टी-सीरीज ने वायरल सॉन्ग दिल पे चलाई छुरियां का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज किया

Trending Song Dil Pe Chalai Churiya : दिल पे चलाई छुरियां’ वाले राजू की चमकी किस्मत

टी-सीरीज ने उनके वायरल सॉन्ग दिल पे चलाई छुरियां का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज किया

राजू भाट, जिन्हें अब लोग राजू कलाकार के नाम से जानते हैं, सूरत के रहने वाले एक कठपुतली कलाकार हैं। कुछ हफ्तों पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ, (Song Dil Pe Chalai Churiya ) जिसमें वे दो पत्थरों को बजाते हुए बैकग्राउंड में चल रहे ‘दिल पे चलाई छुरियां’ के साथ गाते दिखाई दिए। इस वीडियो ने लाखों दिलों को छू लिया । राजू कलाकार जिसने सोनू निगम के मशहूर गाने ‘दिल पे चलाई छुरियां’ से खूब सुर्खियां बटोरीं जो इस वक्त काफी ट्रेंडिंग में है।

Mumbai: इंटरनेट पर अक्सर रील और वीडियो इस कदर ट्रेंडिंग होते हैं कि रातों-रात लोगों को पॉपुलैरिटी मिल जाती है। इसी बीच एक ऐसे कलाकार इस वक्त वायरल हैं जो पत्थर के दो टुकड़ों को अपनी उंगलियों में फंसाकर बेहतरीन धुन बजाते हैं और अपनी बुलंद आवाज में गाना गाते हैं। ये है राजू कलाकार जिसने सोनू निगम के मशहूर गाने ‘दिल पे चलाई छुरियां’ से खूब सुर्खियां बटोरीं जो इस वक्त काफी ट्रेंडिंग में है। अब राजू कलाकार की किस्मत चमक गई है, क्योंकि टी-सीरीज ने उनके वायरल सॉन्ग दिल पे चलाई छुरियां का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है। 90 के दशक के इस लोकप्रिय ब्रेकअप एंथम को एक शानदार नए अंदाज में पेश किया गया है। वीडियो में राजू कलाकार, अंजलि अरोड़ा, रंजन अरोड़ा और ऋषभ शुक्ला जैसे वायरल चेहरों की झलक देखने को मिल रही है। इसकी कोरियोग्राफी मशहूर डांस डायरेक्टर मुदस्सर खान ने किया है।

सोनू निगम और राजू कलाकार की जुगलबंदी

Instagram will load in the frontend.

गाने की रिलीज से पहले सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह राजू कलाकार के साथ ‘दिल पे चलाई छुरियां’ गा रहे हैं। राजू दो पत्थरों को बजाकर गाने के साथ अपने अंदाज से इंटरनेट पर पहले ही छा चुके हैं। वहीं सोनू निगं के साथ उनकी जुगलबंदी देखकर लोग एक्साइटेड थे जिसका वीडियो अब जारी हो चुका है।

Instagram will load in the frontend.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Everyone’s a Suspect, No One’s Innocent — ‘Shaque: Trust No One’ Premieres September 24 on Netflix

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Everyone’s a Suspect, No One’s Innocent — ‘Shaque: Trust No One’ Premieres September 24 on Netflix Starring Parineeti Chopra in her series debut, the gripping mystery thriller explores a mother’s relentless search for her missing child and the secrets hidden closest to home. Mumbai: A mother’s n ine-year search for […]

कृष्ण जन्माष्टमी पर गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर और डॉ. साजन राज कुरुप ने ‘कृष्ण अवतारम’ ट्रिलॉजी को दुनिया भर में दिखाने का किया ऐलान!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कृष्ण जन्माष्टमी पर गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर और डॉ. साजन राज कुरुप ने ‘कृष्ण अवतारम’ ट्रिलॉजी को दुनिया भर में दिखाने का किया ऐलान! जन्माष्टमी पर बड़ी शुरुआत: श्री श्री रवि शंकर के WFAC और डॉ. साजन राज कुरुप के क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज ने मिलाया हाथ, ‘कृष्ण अवतारम’ ट्रिलॉजी दुनिया […]