Dhadak 2 gives Siddhant's best performance

धड़क 2 में सिद्धांत की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है त्रिप्ती डिमरी की खास तारीफ़

धड़क 2 में सिद्धांत की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है त्रिप्ती डिमरी की खास तारीफ़

Mumbai: जबसे धड़क 2 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, सिद्धांत चतुर्वेदी लगातार चर्चा में बने हुए हैं — और इसका पूरा हक़ भी है। फिल्म में वे नीलेश के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक छोटे शहर का लड़का है, जो प्यार, फैसलों और उनके नतीजों के बीच फंसा है। सिद्धांत की यह परफॉर्मेंस न सिर्फ दर्शकों बल्कि क्रिटिक्स को भी खूब पसंद आ रही है।
इसी चर्चा को और बढ़ाते हुए उनकी को-स्टार त्रिप्ती डिमरी ने सिद्धांत की जमकर तारीफ की।
त्रिप्ती ने मजाकिया अंदाज़ में कहा:
“परफॉर्मेंस सच में कमाल की थी। वो बहुत ही समर्पित और ईमानदार एक्टर हैं। (हँसते हुए) हां, मुझे ऐसा कहने के लिए पैसे मिले हैं — ट्रांसफर 1 अगस्त के बाद होगा!”
फिर वह गंभीर होकर कहती हैं,
“उसने इस किरदार में दिल और आत्मा दोनों लगा दिए हैं। जब मैंने पहली बार फिल्म देखी, तो तुरंत उसे कॉल करके कहा – ‘यह अब तक की तुम्हारी सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है।’
और मैं दिल से चाहती हूं कि दर्शक भी यही महसूस करें। उसने नीलेश के किरदार में गहराई और सच्चाई भर दी है।”
धड़क 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी सिर्फ एक मजबूत परफॉर्मेंस नहीं देते, बल्कि वो अपने अभिनय की एक नई परिभाषा पेश करते हैं। नीलेश का किरदार उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है — एक ऐसा रोल जो कम ही बार आता है और एक ऐसा अभिनय जो लंबे समय तक याद रहता है।
‘धड़क 2’ का पहला गाना ‘बस एक धड़क’ भी रिलीज़ हो चुका है, जिसमें सिद्धांत और त्रिप्ती की केमिस्ट्री सबसे ज़्यादा नज़र में आई। दोनों की जोड़ी में एक फ्रेशनेस और यंग एनर्जी है, जो गाने को और फिल्म दोनों को एक नया आकर्षण देती है।
इस जोड़ी की सहज केमिस्ट्री और सिद्धांत की सच्ची परफॉर्मेंस मिलकर ‘धड़क 2’ को 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार कर रहे हैं।

×
Date : 21 July 2025 Posted By : EDITOR
धड़क 2 में सिद्धांत की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है त्रिप्ती डिमरी की खास तारीफ़
News Image

धड़क 2 में सिद्धांत की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है त्रिप्ती डिमरी की खास तारीफ़

Mumbai: जबसे धड़क 2 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, सिद्धांत चतुर्वेदी लगातार चर्चा में बने हुए हैं — और इसका पूरा हक़ भी है। फिल्म में वे नीलेश के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक छोटे शहर का लड़का है, जो प्यार, फैसलों और उनके नतीजों के बीच फंसा है। सिद्धांत की यह परफॉर्मेंस न सिर्फ दर्शकों बल्कि क्रिटिक्स को भी खूब पसंद आ रही है।
इसी चर्चा को और बढ़ाते हुए उनकी को-स्टार त्रिप्ती डिमरी ने सिद्धांत की जमकर तारीफ की।
त्रिप्ती ने मजाकिया अंदाज़ में कहा:
"परफॉर्मेंस सच में कमाल की थी। वो बहुत ही समर्पित और ईमानदार एक्टर हैं। (हँसते हुए) हां, मुझे ऐसा कहने के लिए पैसे मिले हैं — ट्रांसफर 1 अगस्त के बाद होगा!"
फिर वह गंभीर होकर कहती हैं,
"उसने इस किरदार में दिल और आत्मा दोनों लगा दिए हैं। जब मैंने पहली बार फिल्म देखी, तो तुरंत उसे कॉल करके कहा – ‘यह अब तक की तुम्हारी सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है।’
और मैं दिल से चाहती हूं कि दर्शक भी यही महसूस करें। उसने नीलेश के किरदार में गहराई और सच्चाई भर दी है।”
धड़क 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी सिर्फ एक मजबूत परफॉर्मेंस नहीं देते, बल्कि वो अपने अभिनय की एक नई परिभाषा पेश करते हैं। नीलेश का किरदार उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है — एक ऐसा रोल जो कम ही बार आता है और एक ऐसा अभिनय जो लंबे समय तक याद रहता है।
'धड़क 2' का पहला गाना ‘बस एक धड़क’ भी रिलीज़ हो चुका है, जिसमें सिद्धांत और त्रिप्ती की केमिस्ट्री सबसे ज़्यादा नज़र में आई। दोनों की जोड़ी में एक फ्रेशनेस और यंग एनर्जी है, जो गाने को और फिल्म दोनों को एक नया आकर्षण देती है।
इस जोड़ी की सहज केमिस्ट्री और सिद्धांत की सच्ची परफॉर्मेंस मिलकर ‘धड़क 2’ को 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर 25 कड़ियों का यह नया सीजन महाभारत के निर्णायक अध्यायों को उजागर करेगा, हर हफ्ते रिलीज होंगे नए एपिसोड Mumbai: बहुत कम ऐसी कहानियाँ हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं और आज भी […]

NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER

📰 Generate e-Paper Clip NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER Mumbai: Netflix released the official trailer, key art and new images for Unaccustomed Earth, the upcoming family drama series from John Wells Productions starring Freida Pinto coming to Netflix December 17. Inspired by Jhumpa Lahiri’s internationally beloved 2008 short story collection of the same name, […]