SP MP Priya Saroj planted paddy video went viral

सपा सांसद प्रिया सरोज ने की धान की रोपाई…वीडियो हुआ वायरल

सपा सांसद प्रिया सरोज ने की धान की रोपाई…वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) की युवा सांसद प्रिया सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वे धान की रोपाई करती दिख रही हैं। उन्होंने खुद यह वीडियो हमारा गांव… कैप्शन के साथ साझा किया है।
दरअसल प्रिया सरोज अपने पैतृक गांव करखियांव, वाराणसी के पिंडरा तहसील क्षेत्र में पहुंची थीं। वहां उन्होंने अपनी सहेलियों और गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर धान की रोपाई की। वीडियो में वे बिना जूतों के, एकदम पारंपरिक ग्रामीण अंदाज में पानी से भरे खेत में धान रोपते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने करीब आधे घंटे तक खेत में काम किया और इस दौरान उन्होंने किसानों से सपा और पीडीए की उपलब्धियों पर भी चर्चा की।
हाल ही में प्रिया सरोज एक अन्य वायरल पोस्ट के कारण भी चर्चा में थीं। उन्होंने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर निशाना साधा था, जिन्होंने अखिलेश यादव पर टिप्पणी की थी। प्रिया सरोज ने अनिरुद्धाचार्य का वीडियो साझा कर लिखा था कि जब एक बाबा कृष्ण जी का नाम बताने में असफल हो जाता है, तब अपनी छवि सुधारने के लिए वह अखिलेश यादव का नाम हिंदू-मुस्लिम से जोड़कर देश और प्रदेश का माहौल खराब करता है। उन्होंने सवाल किया था कि क्या यही अपने प्रवचनों में सिखाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मानसून 7 दिन बाद केरलम पहुंचेगा, इस बार सामान्य से कम बारिश का अनुमान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मानसून 7 दिन बाद केरलम पहुंचेगा, इस बार सामान्य से कम बारिश का अनुमान जून-जुलाई में सताएगी भीषण लू! नई दिल्ली । देश में मानसून की एंट्री लेट हो गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि श्रीलंका के ऊपर कम दबाव वाली तूफानी हवाओं के चलते केरलम तट […]

जल संरक्षण और संवर्धन के पुनीत कार्य में देश का अग्रणी राज्य बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जल संरक्षण और संवर्धन के पुनीत कार्य में देश का अग्रणी राज्य बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 2 लाख से अधिक जल संरचनाओं का कार्य पूर्ण ₹10,644 करोड़ की स्वीकृत राशि से प्रदेश भर में संवर रहे हैं पारंपरिक जल स्रोत जल संरक्षण हमारा […]