CP Radhakrishnan will be NDA's vice-presidential candidate

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

नई दिल्ली । महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। रविवार को नई दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राधाकृष्णन की उम्मीदवारी की घोषणा की। नड्डा ने बताया कि राधाकृष्णन अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। इससे पहले वो झारखंड में भी राज्यपाल रहे हैं। तेलगाना के गर्वनर का भी चार्ज भी इनके पास रहा है। नड्डा ने यह भी बताया कि इनके पास 40 साल के राजनैतिक जीवन का अनुभव है। वो लोकसभा के दो बार सांसद भी रहे हैं।
चन्द्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्तूबर 1957 को तिरुप्पुर, तमिलनाडु में हुआ। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रहे हैं और अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं।
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए योग्य उम्मीदवार की तलाश चल रही थी। धनखड़ के अंतिम समय में सरकार के साथ उनकी तल्खी को लेकर यह तय हो गया था कि इस बार बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा को मानने वाले किसी नेता को उम्मीदवार चुना जाएगा।
7 तारीख को एनडीए के सभी फ्लोर लीडर की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार का चयन पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। जिसके बाद भाजपा आलाकमान ने उम्मीदवार की तलाश शुरू की। आज दिल्ली में करीब 2 घंटे तक चली बीजेपी संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी।
फिर एनडीए के सभी सहयोगी दलों से राधाकृष्णन की उम्मीदवारी के बारे में बताया गया। साथ ही यह बताया गया कि उन्हें ही क्यों चुना जा रहा है। इसके बाद जेपी नड्डा ने सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नटराज थीम पर केन्द्रित अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया संबोधित सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खजुराहो नृत्य […]

19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित मुंबई । करीब दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। 19 साल बाद उनकी वापसी को लेकर देशभर के म्यूजिक लवर्स में […]