Super warrior Teja Sajja has arrived with the trailer of Mirai

‘मिरई’ (Mirai) के ट्रेलर के साथ आ चुके हैं सुपर योद्धा तेजा सज्जा

‘मिरई’ (Mirai) के ट्रेलर के साथ आ चुके हैं सुपर योद्धा तेजा सज्जा

Mumbai: बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिरई’ के ट्रेलर के साथ इंतज़ार हुआ खत्म। कार्तिक गट्टमनेनी के निर्देशन और टीजी विश्व प्रसाद व कृति प्रसाद के प्रोडक्शन में बनी इस मेगा फिल्म के लिए नॉर्थ मार्केट से धर्मा प्रोडक्शंस भी जुड़ चुकी है। बड़े पर्दे पर एक जबरदस्त विजुअल तूफ़ान का वादा करती फिल्म ‘मिरई’ 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक विशाल युद्धभूमि पर बनी यह फिल्म अपने ट्रेलर के माध्यम से, दर्शकों को एक बिल्कुल नए ब्रह्मांड में ले जाती है, जहां अच्छाई और बुराई का सबसे भीषण टकराव होता है। विशेष रूप से मंचु मनोज़ का खतरनाक खलनायक अवतार और 2024 की पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर ‘हनुमान’ से दर्शकों का दिल जीत चुके करिश्माई अभिनेता और फिल्म के नायक तेजा सज्जा का निडर सुपर योद्धा लुक, इस क्लैश को और रोमांचक बना देता है।

मंचु मनोज़ और तेजा सज्जा के साथ इस फिल्म में जगपति बाबू, जयराम, श्रिया सरन और रितिका नायक जैसे दमदार किरदार भी हैं। साथ ही हर फ्रेम में विश्वस्तरीय VFX, भव्यता और डिटेलिंग से सजी यह फिल्म, भारतीय सिनेमा के लिए एक नई मिसाल पेश करती है। इसी के साथ गौरा हरी के जोशीले बैकग्राउंड स्कोर से सजी मिराई तकनीकी और विजुअल दोनों स्तरों पर भारतीय सिनेमा के लिए एक साहसिक अध्याय रचती है। तो तैयार रहिए, 12 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म ‘मिरई’ के साथ एक अनोखी और करिश्माई दुनिया का हिस्सा बनने के लिए।

×
Date : 29 August 2025 Posted By : EDITOR
‘मिरई’ (Mirai) के ट्रेलर के साथ आ चुके हैं सुपर योद्धा तेजा सज्जा
News Image

'मिरई' (Mirai) के ट्रेलर के साथ आ चुके हैं सुपर योद्धा तेजा सज्जा

Mumbai: बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिरई' के ट्रेलर के साथ इंतज़ार हुआ खत्म। कार्तिक गट्टमनेनी के निर्देशन और टीजी विश्व प्रसाद व कृति प्रसाद के प्रोडक्शन में बनी इस मेगा फिल्म के लिए नॉर्थ मार्केट से धर्मा प्रोडक्शंस भी जुड़ चुकी है। बड़े पर्दे पर एक जबरदस्त विजुअल तूफ़ान का वादा करती फिल्म 'मिरई' 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक विशाल युद्धभूमि पर बनी यह फिल्म अपने ट्रेलर के माध्यम से, दर्शकों को एक बिल्कुल नए ब्रह्मांड में ले जाती है, जहां अच्छाई और बुराई का सबसे भीषण टकराव होता है। विशेष रूप से मंचु मनोज़ का खतरनाक खलनायक अवतार और 2024 की पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर 'हनुमान' से दर्शकों का दिल जीत चुके करिश्माई अभिनेता और फिल्म के नायक तेजा सज्जा का निडर सुपर योद्धा लुक, इस क्लैश को और रोमांचक बना देता है।

मंचु मनोज़ और तेजा सज्जा के साथ इस फिल्म में जगपति बाबू, जयराम, श्रिया सरन और रितिका नायक जैसे दमदार किरदार भी हैं। साथ ही हर फ्रेम में विश्वस्तरीय VFX, भव्यता और डिटेलिंग से सजी यह फिल्म, भारतीय सिनेमा के लिए एक नई मिसाल पेश करती है। इसी के साथ गौरा हरी के जोशीले बैकग्राउंड स्कोर से सजी मिराई तकनीकी और विजुअल दोनों स्तरों पर भारतीय सिनेमा के लिए एक साहसिक अध्याय रचती है। तो तैयार रहिए, 12 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म 'मिरई' के साथ एक अनोखी और करिश्माई दुनिया का हिस्सा बनने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर 25 कड़ियों का यह नया सीजन महाभारत के निर्णायक अध्यायों को उजागर करेगा, हर हफ्ते रिलीज होंगे नए एपिसोड Mumbai: बहुत कम ऐसी कहानियाँ हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं और आज भी […]

NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER

📰 Generate e-Paper Clip NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER Mumbai: Netflix released the official trailer, key art and new images for Unaccustomed Earth, the upcoming family drama series from John Wells Productions starring Freida Pinto coming to Netflix December 17. Inspired by Jhumpa Lahiri’s internationally beloved 2008 short story collection of the same name, […]