Mamata Banerjee inaugurated the Durga Puja edition

ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा संस्करण का उद्घाटन कर गाया ‘जागो दुर्गा’, भाजपा ने उठाया सवाल

ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा संस्करण का उद्घाटन कर गाया ‘जागो दुर्गा’, भाजपा ने उठाया सवाल

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र जागो बांग्ला के दुर्गा पूजा संस्करण का उद्घाटन किया और इस अवसर पर दुर्गा पूजा का थीम सॉन्ग जागो दुर्गा गाया। श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि वह केवल पंडालों का उद्घाटन कर रही हैं, जबकि कल से देवी की मूर्तियों का अनावरण होगा।
सांसद अभिषेक बनर्जी ने इस अवसर पर कहा कि अब लोग महालया से ही दुर्गा पूजा पंडाल देखने जाते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने पूजा के लिए प्रत्येक क्लब को 1.10 लाख रुपये की सहायता प्रदान की है। हालांकि, इस कदम पर भाजपा विधायक और विपक्ष के नेता सुवेन्दु अधिकारी ने आलोचना की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, कि मुख्यमंत्री ने जानबूझकर पितृ पक्ष के आखिरी दिन पंडाल उद्घाटन कर परंपराओं का उल्लंघन किया, जो हिंदू रीति-रिवाजों और भावनाओं के लिए अशुभ है। उनका कहना था कि यह एक दिव्य उत्सव को निजी पीआर स्टंट में बदलने जैसा है और हिंदू संस्कृति के प्रति अनादर है।
यूनेस्को दुर्गा पूजा को कर चुका है सांस्कृतिक विरासत घोषित
यहां बताते चलें कि दुर्गा पूजा को यूनेस्को ने 2021 में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल कर अंतर्राष्ट्रीय मान्यता दी है। ममता बनर्जी ने इस वर्ष राज्य के सामुदायिक क्लबों के लिए अनुदान 85,000 रुपये से बढ़ाकर 1.10 लाख रुपये कर दिया है। इस प्रकार, ममता बनर्जी का यह कदम सांस्कृतिक उत्सव को बढ़ावा देने वाला बताया जा रहा है, जबकि विपक्ष इसे परंपराओं का उल्लंघन मान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पेट्रोल और डीजल के 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं दाम!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पेट्रोल और डीजल के 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं दाम! युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, भारत में तेल कंपनियां को नुकसान नई दिल्ली । युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। इसके बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने […]

थलापति को मिला वीसीके और आईयूएमएल का समर्थन पत्र, सीएम बनने का रास्ता साफ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱थलापति को मिला वीसीके और आईयूएमएल का समर्थन पत्र, सीएम बनने का रास्ता साफ चेन्नई । तमिलनाडु में अब वीसीके के अलावा आईयूएमएल भी टीवीके के साथ आई है। आईयूएमएल ने टीवीके को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया है। पार्टी ने शनिवार शाम को टीवीके को अपना समर्थन पत्र […]