Shah Rukh Khan Jawan and Vikrant 71st National Film Awards

71वें नेशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख खान को फिल्म जवान और विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

71वें नेशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख खान को फिल्म जवान और विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

नई दिल्ली । आज 71वें नेशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख खान को फिल्म जवान और विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी तीनों को पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिला। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा इस साल 1 अगस्त 2025 को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में की गई थी। यह मौका और भी खास रहा क्योंकि शाहरुख खान और रानी मुखर्जी को पहली बार इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। सान्या मल्होत्रा अभिनीत कठहल को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म चुना गया। सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म का पुरस्कार वश को दिया गया। वश 2023 में रिलीज़ होने वाली एक गुजराती हॉरर फिल्म है। कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने ढिंढोरा बाजे रे के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार जीता। निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अपनी फिल्म 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार स्वीकार किया। इस बारे में बात करते हुए विधु ने कहा कि ये मेरे लिए भी बड़ी जीत है। मुझे याद है कि मैं पहली बार यहां आया था जब लालकृष्ण आडवाणी सूचना एवं प्रसारण मंत्री थे। मुझे 1977 में मर्डर एट मंकी हिल के लिए 4,000 रुपये मिले थे, जो मेरा पहला पुरस्कार था। तो यही मेरी ज़िंदगी रही है। एनिमल संगीतकार हर्षवर्धन रामेश्वर को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। फिल्म धुंधगिरी के फूल को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ साउंड डिज़ाइन (गैर-फीचर फिल्म) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। क्षेत्रीय सिनेमा ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। मलयालम फिल्म आट्टम ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार जीता। वहीं, कन्नड़ फिल्म कांतारा को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का सम्मान मिला और फिल्म के निर्देशक-कलाकार ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। इसका भव्य समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Thailand: बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत; कई घायल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत; कई घायल बैंकॉक। थाईलैंड (Thailand) की राजधानी बैंकॉक (Bangkok) में सोमवार तड़के एक पब में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा पैदा कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 27 लोगों की […]

Gujarati Film – फिल्म: शातिर, गुजराती भाषा में बनी क्राइम-थ्रिलर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Gujarati Film – फिल्म: शातिर, गुजराती भाषा में बनी क्राइम-थ्रिलर UNN @ Varsha Parikh : अगर कोई अपराध होता है, तो पुलिस जांच करती है, सबूत जुटाती है और अपराधी को पकड़ने की कोशिश करती है। लेकिन कई बार दर्शक पहले से ही जान जाते हैं कि अपराधी कौन है। […]