Lord Curzon Ki Haveli to release in theatres with Homebound

‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ का टीजर  ‘होमबाउंड’ के साथ सिनेमाघरों में  रिलीज

‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ का टीजर  ‘होमबाउंड’ के साथ सिनेमाघरों में  रिलीज

10 अक्टूबर 2025 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Mumbai: गोल्डन रेशियो फिल्म्स व फर्स्ट रे फिल्म्स द्वारा निर्मित और मैक्स मार्केटिंग लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत, ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ पश्चिमी देशों में रहने वाले एशियाई लोगों पर आधारित एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीजर शुक्रवार से सिनेमाघरों में ‘होमबाउंड’ के साथ दिखाया जाएगा।

Instagram will load in the frontend.

यह फिल्म अभिनेता अंशुमन झा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। इसमें रसिका दुगल, अर्जुन माथुर और परेश पाहुजा जैसे शानदार कलाकार हैं। हाल ही में फिल्म का मुख्य पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसने इसकी रिलीज को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ का वर्ल्ड प्रीमियर मेलबर्न में हुआ था। यह पिछले साल यूरोप के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल, रेजर रील फ्लैंडर्स, में दिखाई जाने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म थी। अंशुमन को 2024 में लंदन में प्रतिष्ठित यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में ‘सर्वश्रेष्ठ निर्देशक’ का पुरस्कार भी मिला है,पुरस्कार विजेता लेखक बिकास मिश्रा द्वारा लिखित, यह फिल्म पूरी तरह से यूके में फिल्माई गई है। ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ 10 अक्टूबर 2025 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Season 1 was about testing the waters, Season 2 is about taking the gloves off: Mohammed Nagaman Lateef

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Season 1 was about testing the waters, Season 2 is about taking the gloves off: Mohammed Nagaman Lateef Mumbai: After winning over audiences with candid, unscripted conversations in its debut season, Hoonur Talent Head Mohammed Nagaman Lateef returned with the second season of Honestly, Why Not? with MNL. Featuring guests […]