durga puja 2025 Bengali School & Club, Navlakha, Indore

Bengali School & Club, Navlakha, Indore : इंटर स्कूल गायन प्रतियोगिता में गूँजे सुर, धुनुचि नृत्य ने बढ़ाया दुर्गा उत्सव का रंग

Bengali School & Club, Navlakha, Indore : इंटर स्कूल गायन प्रतियोगिता में गूँजे सुर, धुनुचि नृत्य ने बढ़ाया दुर्गा उत्सव का रंग

इंदौर । नवलखा स्थित बंगाली स्कूल एंड क्लब परिसर में सोमवार को महासप्तमी का पर्व हर्षो ल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व अध्यक्ष जयंतनाथ चौधरी ने बताया कि 29 सितंबर को सुबह सप्तमी कल्पारंभ और बिहित पूजा हुई। सुबह 10 बजे इंटर स्कूल गायन प्रतियोगिता हुई, जिसमे सैकड़ो बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। सयोजक सुषमा नंदी ने बताया कि गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कुलदीप मकवाना, चेस्टा पालीवाल और हिमांश हेमराज क्रमश प्रथम, दितीय और तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में कृतिका कनोजे, स्वरा शर्मा और प्रेम विजयवर्गीय क्रमश प्रथम, दितीय और तृतीय विजेता रहे।

विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा। सुबह 11.30 बजे देबी दुर्गा को पुष्पांजलि दी गई। दोपहर 1.30 बजे भोग वितरण हुआ। शाम को आरती के बाद धुनुचि नृत्य हुआ। मिट्टी के बड़े दिये में जलते अंगारे रखकर महिला, पुरुषों और युवाओं ने धुनुचि नृत्य के द्वारा भक्ति भाव से देबी दुर्गा की आराधना की। कोलकाता से आये 3 ढाकियो ने सुंदर ढाक की प्रस्तुति दी। रात्रि को कल्चर प्रोग्राम हुए।
शाम को धुनुचि नृत्य और रात्रि 9 बजे अशोक मुखर्जी ने बताया कि 30 सितंबर, मंगलवार को बंगाली स्कूल एंड क्लब परिसर में महाअष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। सुबह, 9.29 बजे देबी महाअष्टमदी कल्पारंभ और महा अष्टमी बिहित पूजा होगी। उसके बाद पुष्पांजलि का कार्यक्रम होगा। सुबह 10 बजे इंटर स्कूल नृत्य प्रति योगिता होगी, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नटराज थीम पर केन्द्रित अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया संबोधित सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खजुराहो नृत्य […]

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने इंदौर में किया कल्याण ज्वेलर्स के नए भव्य शोरूम का उद्घाटन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने इंदौर में किया कल्याण ज्वेलर्स के नए भव्य शोरूम का उद्घाटन इंदौर को मिला आभूषणों का शानदार अनुभव; विरासत और आधुनिक लाइफस्टाइल का अनूठा संगम इंदौर : भारत के सबसे भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक, कल्याण ज्वेलर्स ने आज इंदौर के सपना संगीता रोड […]