Hemant Khandelwal's new team announced, 25 officials given

हेमंत खंडेलवाल की नई टीम घोषित — 25 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, 9 उपाध्यक्ष और 4 महामंत्री शामिल

हेमंत खंडेलवाल की नई टीम घोषित — 25 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, 9 उपाध्यक्ष और 4 महामंत्री शामिल

आशीष अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी बने रहेंगे, लता, सुमेर, राहुल और गौरव बने महामंत्री

भोपाल: मध्यप्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान गुरुवार शाम कर दिया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पद संभालने के करीब साढ़े 3 माह में उनकी टीम की घोषणा की। वे इसी साल 2 जुलाई को प्रदेशाध्यक्ष बने थे। अपनी टीम बनाने हेमंत खंडेलवाल तभी से जुट गए थे। उन्होंने पार्टी के पुराने नेताओं, कार्यकर्ताओं से भी लगातार मुलाकातें की। टीम हेमंत में इस बार 25 लोगों को जगह मिली है। नई कार्यकारिणी में दलित-आदिवासी वर्ग को जगह दी गई है।
बता दें कि जमीनी नेताओं से मिले इनपुट के आधार पर एवं बीजेपी संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ की गयी मशक्कत के बाद प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी कार्यकारिणी के नाम तय किए। इसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया था जिसे अब मंजूर कर लिया गया है।
हेंमत खण्‍डेलवाल ने सिंधिया समर्थक प्रभुराम चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर मुख्य धारा में लाया है। इनके साथ ही चार मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भी बनाए गए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल के अब तक के कार्यकाल में की मेहनत और मीडिया से बनाये गये सामंजस्‍य को देखते हुए उन्‍हें पुन: मीडिया प्रभारी की जिम्‍मेदारी से नवाजा गया है। कविता पाटीदार की जगह लता वानखेड़े को महामंत्री बनाया गया है। राहुल कोठारी एवं गौरव रणदिवे को भी महामंत्री बनाया गया हैं।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी शैलेन्द्र बरूआ, श्रीमती मनीषा सिंह, डॉ. नन्दिता पाठक, सुरेन्द्र शर्मा, निशांत खरे, डॉ. प्रभुलाल जाटव, महामंत्री श्रीमती लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, राहुल कोठारी (जैन) गौरव रणदिवे, मंत्री रजनीश अग्रवाल, लोकेन्द्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, श्रीमती संगीता सोनी, राजेन्द्र सिंह, श्रीमती अर्चना सिंह, सुश्री राजो मालवीय, श्रीमती बबीता परमार, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल होंगे।
किसान मोर्चा अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, एससी मोर्चा में भगवान सिंह परमार, एसटी मोर्चा में पंकज टेकाम, पिछड़ा मोर्चा में पवन पाटीदार को अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Oriental University, Indore : अथर्वा 2K26 का भव्य समापन: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में प्रतिभा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Oriental University, Indore : अथर्वा 2K26 का भव्य समापन: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में प्रतिभा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम इंदौर: Oriental University, Indore में आयोजित छह दिवसीय वार्षिक महोत्सव अथर्वा 2K26 का सफलतापूर्वक भव्य समापन हुआ। 27 अप्रैल से 2 मई 2026 तक आयोजित इस महोत्सव में विद्यार्थियों ने […]

शुभेंदु अधिकारी के PA की सरेआम गोली मारकर हत्या, मध्यग्राम में मची सनसनी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 शुभेंदु अधिकारी के PA की सरेआम गोली मारकर हत्या, मध्यग्राम में मची सनसनी kolkata: पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त रथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर […]