Madhya Pradesh cm Dr. Mohan Yadav campaigning in Bihar

Bihar : बिहार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धुआंधार प्रचार.. watch video

Bihar: बिहार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धुआंधार प्रचार.. watch video

अपने जबरदस्त प्रचार अभियान से विपक्ष पर करारा प्रहार किया..

बोले – बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ेगा, ओ पप्पू को समझ में नहीं आता चुनाव होता कैसे हैं..

patna: बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में इस समय चुनाव का माहौल है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंचमढ़ी में छुट्टियां बिता रहे हैं। CM डॉ. मोहन यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, बड़े दुर्भाग्य के साथ यह कहना पड़ता है — ओ पप्पू को समझ में नहीं आता है चुनाव होता कैसे हैं। CM डॉ. मोहन यादव  ने कहा कि जब देश और प्रदेश की जनता अपने भविष्य का फैसला करने जा रही है, तब कांग्रेस के नेता जिम्मेदारी से मुंह मोड़कर आराम फरमा रहे हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस की जनभावनाओं से कटे होने की मिसाल बताया। सभा में डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य सेवा, सुशासन और विकास है ।उन्होंने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने और विकास कार्यों में रुकावट डालने का आरोप लगाया। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और जनता अब झूठे वादों में नहीं आने वाली। सभा में मौजूद भीड़ ने ‘मोदी-यादव ज़िंदाबाद’ के नारों से माहौल को जोश से भर दिया।

Watch Video Update Daily News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी […]