Assam Rifles patrol party attacked on Myanmar border, 04

म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, 04 जवान घायल

म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, 04 जवान घायल

इंफाल । मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के करीब शुक्रवार सुबह के समय संदिग्ध आतंकियों ने असम राइफल्स की थर्ड बटालियन की पेट्रोलिंग पार्टी पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में चार जवान घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। हमले के बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया।
जानकारी अनुसार घात लगाकर बैठे संदिग्ध आतंकियों ने वारदात को अंजाम तब दिया जबकि भारत-म्यांमार सीमा के करीब सर्चिंग करने असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची थी। हमला तेंगनौपाल जिले के सैबोल गांव के समीप बॉर्डर पिलर नंबर-87 के पास हुआ। घात लगाए बैठे आतंकियों ने फायरिंग शुरु कर दी, जिसमें चार जवान घायल हो गए, इनमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हमले में हुए घायल जवानों को तुरंत ही एयरलिफ्ट कर लेइमाखोंग के मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया। घायल हुए जवानों की पहचान फिलहाल बताई नहीं जा सकी है। यहां बताते चलें कि हमला जहां हुआ वह इलाका म्यांमार सीमा के बिल्कुल पास है। यहां इससे पहले भी कई दफा उग्रवादी हमले हो चुके हैं। ताजे हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन को बढ़ा दिया है। इसी के साथ ही क्षेत्र में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं, ताकि हमलावर भाग न सकें और उनका पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे. सामने […]