Pandya has set a new record.

पंड्या ने बनाया नया रिकार्ड

पंड्या ने बनाया नया रिकार्ड

100 विकेट और 1000 रन बनाने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

धर्मशाला । भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में एक नया रिकार्ड अपने नाम किया है। पंड्या ने इस मैच में एक विकेट लेते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 विेकेट पूरे कर लिए। अब इस प्रारुप में 1,000 से ज्यादा रन और 100 विकेट लेने वाले वह पहले तेज गेंदबाज बन गये हैं। उनके अलावा केवल स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी और सिकंदर रजा ने ही ये कारनामा किया है। पंड्या इस प्रारुप में 100 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले अर्शदीप सिंह ने 109 और जसप्रीत बुमराह ने इस प्रारुप में 101 विकेट लिए हैं। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में दो विकेट लेकर एक अहम उपलब्धि हासिल की। अब वरुण सबसे कम मुकाबलों में 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 32 मुकाबलों में ये आंकड़ा हासिल किया है, जबकि कुलदीप यादव ने 30 मुकाबलों में ये रिकार्ड बनाया है।

×
Date : 16 December 2025 Posted By : EDITOR
पंड्या ने बनाया नया रिकार्ड
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया UNN: भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में 127 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 […]

Women’s Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया, 8वीं बार खिताब जीता…

📰 Generate e-Paper Clip Women’s Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया, 8वीं बार खिताब जीता… भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। लेकिन खिताब जीतने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी […]