Prime Minister Modi Conferred With Order Of Oman

प्रधानमंत्री मोदी को ओमान का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’

प्रधानमंत्री मोदी को ओमान का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान का दूसरा सर्वोच्च सम्मान मिला है। उन्हें सुल्तान हैथम बिन तारिक ने ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया है। इससे पहले दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान भारत और ओमान के बीच व्यापार समझौते पर साइन हुए। समझौते से भारत के टेक्सटाइल, फुटवियर, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, रिन्युएबल एनर्जी और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे सेक्टर्स को सीधा फायदा होगा। इस पर नवंबर 2023 में बातचीत शुरू हुई थी।

ओमान: ओमान ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में योगदान के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया है। राजधानी मस्कट में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने प्रधानमंत्री मोदी को यह विशेष सम्मान प्रदान किया।
यह सम्मान भारत और ओमान के लोगों के बीच स्नेह और विश्वास का प्रतीक
इस सम्मान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने ओमान सरकार और वहां की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान भारत और ओमान के लोगों के बीच स्नेह और विश्वास का प्रतीक है।
“ऑर्डर ऑफ ओमान” प्राप्त कर स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा हूं
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ऑर्डर ऑफ ओमान (फर्स्ट क्लास) प्राप्त कर स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए सुल्तान हैथम बिन तारिक, ओमान की सरकार और वहां के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। यह भारत और ओमान के लोगों के बीच स्नेह और विश्वास का प्रतीक है।”

Instagram will load in the frontend.

सदियों से हमारे पूर्वज एक-दूसरे से जुड़े रहे हैं
उन्होंने आगे लिखा, “सदियों से हमारे पूर्वज एक-दूसरे से जुड़े रहे हैं और समुद्री व्यापार के माध्यम से संपर्क में रहे हैं। अरब सागर हमारे देशों के बीच एक मजबूत सेतु बन गया है। मैं यह सम्मान भारत की जनता को समर्पित करता हूं। साथ ही उन पूर्वजों को भी समर्पित करता हूं, जिन्होंने मांडवी से मस्कट तक की यात्राओं के जरिए इस रिश्ते की नींव रखी। यह सम्मान उन नाविकों को भी समर्पित है, जिन्होंने पीढ़ियों के आदान-प्रदान से दोनों देशों की प्रगति में योगदान दिया।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 29वां वैश्विक सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह 29वां वैश्विक सम्मान है। वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें इतनी बड़ी संख्या में विभिन्न देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हुए हैं।
अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर दी बधाई
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया जाना उनके कुशल नेतृत्व और एक वैश्विक नेता के रूप में उनकी व्यापक स्वीकार्यता का प्रमाण है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को लगातार मिल रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मान 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक शक्ति और उनके नेतृत्व में भारत के एक बदले हुए राष्ट्र के रूप में उभरने का संकेत हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की विशुद्ध भारतीय भावना वैश्विक स्तर पर प्रसारित हो रही है
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी बधाई देते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान’ प्रदान किया जाना हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। उनके नेतृत्व में ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की विशुद्ध भारतीय भावना वैश्विक स्तर पर प्रसारित हो रही है, जिससे भारत और भारतीयों की सकारात्मक सोच को अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी को नोटिस जारी किया नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई की याचिका पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद […]