surveys are continuously being conducted in the Bhagirathpura

Indore: भागीरथपुरा क्षेत्र में रिंग सर्वे एवं फॉलोअप सर्वे का कार्य लगातार जारी

Indore: भागीरथपुरा क्षेत्र में रिंग सर्वे एवं फॉलोअप सर्वे का कार्य लगातार जारी

कलेक्टर शिवम वर्मा एवं मिशन संचालक स्वास्थ्य डॉ. सलोनी सिडाना ने क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा

इंदौर : इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र हुई जलजनित घटना के पश्चात क्षेत्र में रहवासियों के रिंग सर्वे एवं फॉलोअप सर्वे का कार्य लगातार जारी है। इस फॉलोअप सर्वे के माध्यम से घर-घर जाकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की समझाईश भी दी जा रही है। स्थिति का जायजा लेने के लिये आज कलेक्टर श्री शिवम वर्मा और मिशन संचालक स्वास्थ्य डॉ. सलोनी सिडाना भी क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली, नागरिकों से चर्चा की और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के बारे में समझाया।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा आज सुबह ही नगर निगम, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, पीएचई के अमले के साथ क्षेत्र में पहुंचे। बताया गया कि स्वयंसेवी संस्थाओं के 200 से अधिक सदस्यों के माध्यम से रिंग सर्वे कराया जा रहा है। नागरिकों को टेंकर के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हें समझाईश दी जा रही है कि पानी उबाल कर पीये, स्वच्छता का ध्यान रखें, बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाये। इसी तरह आज मिशन संचालक स्वास्थ्य डॉ. सलोनी सिडाना ने भी प्रभावित क्षेत्र भागीरथपुरा का भ्रमण किया। उन्होंने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भागीरथपुरा में कार्यरत स्टॉफ, इलाज, रेफरल मेकेनिजम, औषधियों की उपलब्धता, रिकार्ड संधारण को देखा एवं उन्होंने सभी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इलाज और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हासानी ने बताया कि इंदौर में आज 03 जनवरी 2026 को स्वास्थ्य विभाग ने एक मजबूत रणनीति को अपनाते हुए फील्ड में 16 टीम लगाई, हर टीम में 09 मेंबर है, जिसमें मेडिकल ऑफिसर, नर्सिग ऑफिसर, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर और एन.जी.ओ. हैं। क्षेत्र में रिंग सर्वे एवं फॉलोअप सर्वे लगातार चल रहा है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा पानी को पूर्णतया सुरक्षित रखने के लिए क्लोरीवेट ड्रॉप वितरित किए जाएंगे। दल के सदस्य मरीज को दवाई का डोज पूरा लेने का आग्रह कर रहे हैं तथा धात्री माताओं को यह समझाईश दी जा रही है कि 06 माह तक के बच्चों को केवल और केवल मां का दूध ही पिलाएं। भागीरथपुरा क्षेत्र में उल्टी-दस्त से पीड़ित व्यक्ति जो अब स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं, उनसे यह अनुरोध किया गया है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह निर्धारित डोज पूरा करें। हल्के और मध्यम लक्षणों से पीड़ित व्यक्तियों से भी अनुरोध किया गया है कि वह भी दवाओं का अपना डोज पूरा करे, बीच में डोज छोड़ने पर संक्रमण पुनः हो सकता है। डॉ. हासानी ने बताया कि आज कुल 5079 घरों का सर्वे किया गया जिसमें 25395 लोगों की जाँच की गई, जिसमें 65 हल्के लक्षणों वाले मरीज पाए गए, जिनका वहीं पर प्राथमिक उपचार किया गया, 429 पुराने केस फॉलोअप किये गये, आज 15 मरीजों को ओपीडी में रेफर किया गया।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार क्षेत्र में 05 एम्बुलेंस लगाई गई है, 24×7 चिकित्सकों की ड्यूटी क्षेत्र में लगाई गई है, मरीजों को एम. व्हाय. चिकित्सालय, अरविंदों अस्पताल तथा बच्चों को चाचा नेहरु अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। मरीज निजी चिकित्सालयों में जा रहें हैं, वहाँ पर भी निःशुल्क उपचार, जॉच एवं औषधि उपलब्ध कराई जा रही है। कार्य सुविधा के लिए अन्य जिलों से एपिडिमियोलॉजिस्ट बुलाए गए है तथा शिशुरोग विशेषज्ञ, औषधि विशेषज्ञ एवं चिकित्सा अधिकारी भी अन्य जिलों सेवाएं देने इंदौर आए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हासानी ने बताया कि अभी तक विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 354 है। इनमें से अभी तक कुल 205 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह वर्तमान में कुल 149 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जिनका उपचार किया जा रहा है। वर्तमान में आईसीयू में 20 मरीज भर्ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : CM डॉ. मोहन यादव प्रदेश में अन्य प्रदेशों के साथ आदान-प्रदान से बढ़ रही है वन्य जीवों की विविधता विद्यार्थियों को वन और वन्य जीवों से परिचित कराने वाले अनुभूति कार्यक्रम का किया जाए विस्तार Bhopal : मुख्यमंत्री […]

MP: आगामी 25 वर्ष में प्रदेश (Madhya Pradesh) की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आगामी 25 वर्ष में प्रदेश (Madhya Pradesh) की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकसित भारत@2047 के लक्ष्य में प्रदेश की होगी अहम भूमिका, 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का लक्ष्य एमएसएमई औद्योगिक विकास की बैक बोन, मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में है […]