बांग्लादेश की अब टी-20 वर्ल्डकप में ग्रुप बदलने की मांग
बांग्लादेश की अब टी-20 वर्ल्डकप में ग्रुप बदलने की मांग
ICC से ग्रुप-C से B करने को कहा; इसके सभी लीग मैच श्रीलंका में होंगे
Mumbai: टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश ने अब अपना ग्रुप बदलने की मांग की है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ICC से कहा है कि उसे ग्रुप-C की जगह दूसरे ग्रुप-B में शामिल किया जाए। बोर्ड का तर्क है कि ऐसा होने पर बांग्लादेश को अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने होंगे, इससे यात्रा और सुरक्षा से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी।
यह प्रस्ताव शनिवार, 17 जनवरी को ढाका में ICC अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान रखा गया। BCB का मानना है कि उनकी टीम को आयरलैंड की जगह ग्रुप-B में शामिल करने से टूर्नामेंट के आयोजन में ज्यादा बदलाव नहीं करने पड़ेंगे और बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी भी एक ही देश में संभव हो पाएगी।
मौजूदा शेड्यूल के अनुसार आयरलैंड को अपने ग्रुप-बी मुकाबले श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और ओमान के खिलाफ कोलंबो में खेलने हैं, जबकि उनका आखिरी मैच कैंडी में जिम्बाब्वे से होगा। दूसरी ओर, बांग्लादेश को अपने मौजूदा ग्रुप-सी में वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में तीन मैच खेलने हैं, जबकि आखिरी ग्रुप मुकाबला मुंबई में नेपाल के खिलाफ तय है।
